BJP के बड़े नेताओं से मिल रहे हैं भोजपुरी स्टार पवन सिंह, लड़ सकते हैं चुनाव

भोजपुरी फिल्मों के तीन बड़े अभिनेता मनोज तिवारी, रवि किशन और दिनेश लाल यादव निरहुआ लोकसभा सांसद हैं। जिसके बाद लंबे समय से यह कयास लगाए जा रहे हैं कि इस लिस्ट में भोजपुरी स्टार पवन सिंह का नाम भी शामिल हो सकता है। इसकी संभावना अब नजर आने लगी है। पवन सिंह लंबे समय से भाजपा के साथ जुड़े हुए हैं और पार्टी के स्टार प्रचारक भी रहे हैं। लेकिन पिछले दो दिनों में पवन सिंह ने भाजपा के बड़े नेताओं से भेंट की है। इनमें बिहार के प्रभारी विनोद तावड़े और नितिन गडकरी शामिल हैं।

विनोद तावड़े से पवन सिंह ने उनके घर पर जाकर मुलाकात की है। इस दौरान वहां भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. संजय जायसवाल भी मौजूद रहे। वहीं इसके बाद उन्होंने नितिन गडकरी से भी भेंट की है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading