छपरा: बड़ी खबर सारण जिले के मढ़ौरा प्रखंड से सामने आई है। जहां बिजली विभाग के तार गलकर टूट गए, जिसके कारण हुए शार्ट सर्किट से दो दर्जन से अधिक घर जलकर पूरी तरह बर्बाद हो गए। अगलगी की इस घटना में अपना सबकुछ गंवानेवाले परिवारों को कहना है कि लाखों का नुकसान हुआ है। सिर्फ पहने हुए कपड़ों के अलावा कुछ भी नहीं बचा है। घटना के बाद माहौल पूरी तरह गमगीन बना हुआ हुआ और पीड़ित परिवार मदद की आस लगाये अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की तरफ देख रही थी ।
रात एक बजे की है घटना
घटना के संबंध में बताया जाता है कि कवर विधुत तार के गलने के कारण अचानक आग बुधवार की देर रात्री करीब एक बजे लग गयी। घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय पुलिस व अग्निशमन शमनसेवा दल की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबु पाया तबतक आग की लपटे सभी गरीबों के घरों को निगल चुकी थी और कुछ बचाया नहीं जा सका । जिससे दो बोलेरो आधा दर्जन मोटरसाइकिल व एक दर्जन साईकिल के साथ लाखो के गहने ,फर्नीचर ,कपड़े व नकदी रुपए सब जल गए।

अगलगी की घटना में अपना घर गंवानेवाली एक महिल ने बताया कि उनके घर में बेटी की शादी की तैयारी चल रही थी। कुछ दिन पहले देने के लिए नई बाइक आई थी। एक दिन पहले ही लोन पर दो लाख रुपए भी रखे हुए थे। इसके अलावा लगभग 20 तोले गहने के साथ कपड़े और फर्नीचर सब कुछ इस आग के कारण जल गए। कुछ भी नहीं बचा है। वहीं अगलगी में लोगों को बचाने की कोशिश में झुलसे युवक ने बताया कि भारी नुकसान हुआ है। कुछ भी नहीं बचा है। घर में आग लगने के कारण लाखो रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गयी और परिवार के सदस्य बेघर होकर सड़क पर आ गये हैं।