अभिजीत भट्टाचार्य ने बेटे से कहा- ‘अगर तुम यहां नहीं आते तो उ’ठाकर लाए जाते.. क्योंकि यह बिहार है’

वैशालीः बिहार में वैशाली महोत्सव के अंतिम दिन मशहूर प्लेबैक सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य का कार्यक्रम महोत्सव के सरकारी पंडाल में आयोजित किया गया था. बड़ी संख्या में स्रोता भी अभिजीत को सुनने के लिए पंडाल में मौजूद थे. जिला प्रशासन की ओर से भी तमाम तरह की व्यवस्था की गई थी. तय कार्यक्रम के मुताबिक अभिजीत आए थे और उन्होंने महफिल में समा भी बांध दिया. लेकिन इस दौरान हंसी मजाक में वह कुछ ऐसा बोल गए जिसके आने वाले दिनों में कई मायने निकाले जा सकते हैं.

बेटे जय भट्टाचार्य ने भी लूटी महफिल

वैशाली महोत्सव के मंच से अभिजीत ने जब अपने बेटे जय भट्टाचार्य का लोगों से परिचय कराया तो इस दौरान उन्होंने अपने बेटे से कहा कि ‘अगर तुम यहां नहीं आते तो उठवा लेते क्योंकि यह बिहार है’. अभिजीत ने यह भी कहा कि वो अपने बेटे को यहां जबरदस्ती घसीट कर लाए हैं. हालांकि अभिजीत का इरादा सिर्फ माहौल को खुशनुमा रखना और उन लोगों को गुदगुदाना था. ताकि कार्यक्रम का एक माहौल बन सके और वह अपने बेटे से लोगों को रूबरू करा सकें. अभिजीत के बेटे जय भट्टाचार्य ने भी बेहतरीन गायकी की प्रस्तुति कर लोगों का मन मोह लिया. उनके लिए भी दर्शकों ने खूब तालियां बजाईं, कई गाने जय भट्टाचार्य ने भी दर्शकों के सामने गाया, जिसे लोगों ने खूब सराहा.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading