ज’ला रहे थे विवाहिता का चेहरा, पुलिस ने ज’लती चिता से डे’ड बॉ’डी उ’ठाया, जानिए रों’गटे खड़े कर देने वाला राज

सीतामढ़ी: जलती चिता से पुलिस ने एक विवाहिता का शव उठाया है। शव अधजला था। अगर मृतका के पिता तुरंत श्मशान घाट पर नहीं पहुंचते और उनकी सूचना पर पुलिस त्वरित कार्रवाई नहीं करती तो शव जलकर खाक हो गया होता और हत्या के सबूत नष्ट हो गए होते। पुलिस ने चिता से शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दी है। चिता से शव की बरामदगी की बात भले ही कुछ लोगों को अटपटा लग रहा होगा, लेकिन यह वाकया सच है। मामला शिवहर जिले के पिपराही धनकौल थाना क्षेत्र के धनकौल गांव का है।

साक्ष्य मिटाने को जला रहे थे शव

बताया गया है कि पिपराही थाना क्षेत्र के धनकौल में दहेज लोभियों ने एक विवाहिता की हाथ पैर बांधकर एवं गला दबाकर हत्या के बाद चेहरे पर एसिड डाल दिया था और साक्ष्य छुपाने के लिए श्मशान में शव को जला रहे थे, तभी पुलिस पहुंच शव को बरामद करने के साथ ही पूरी साजिश पर पानी फेर दिया। ससुराल के लोग मृतका के शव को बोरे में रख कर श्मशान ले गए थे। पुलिस ने मौके से मृतका के ससुर कौशलेंद्र करुणाकर झा, पति प्रफुल्ल चन्द्र प्रभाकर उर्फ कन्हैया एवं देवर रत्नेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। घटना शूक्रवार की है। श्मशान से शव की बरामद होने की खबर क्षेत्र में जंगल की आग की तरह फैल गयी है। सैकड़ों लोग नदी के किनारे श्मशान घाट पर पहुंच गये। मृतका की पहचान परसौनी खिरोधर पंचायत के कन्हौली गजपति निवासी पूर्व पंसस नीलांबर झा की पुत्री निलांजू कुमारी उर्फ लवली (28 वर्ष) के रूप में की गई है।

मायके में मायूस दिखी थी लवली

पिता श्री झा ने बताया कि निलांजू एक सप्ताह पूर्व मायके आई थी। उसका मायूस रहा करती थी। पिता से बताया था कि ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करते है। कभी जान से भी मार देंगे। बताया, ज़ब वह ससुराल धनकौल गईं, तो उसके साथ अपनी छोटी पुत्री को भी भेजा। ताकि वह साथ रहेगी, तो मन लगेगा। नतनी का जन्मदिन पर पिछले शनिवार को था। झा को छोटी बेटी ने बताया था कि दीदी से घर में कोई भी व्यक्ति बातचीत नहीं करता है। 2 दिन पूर्व छोटी पुत्री घर पर पहुंची, तो उसने पिता को बताया कि जीजाजी दीदी को इलाज कराने अपने मौसी के यहां सीतामढ़ी जिले के साहियारा गांव ले गये है। बताया गया है कि 9 साल पूर्व लवली की शादी हुई थी। उसे दो पुत्री है। एक सात वर्ष की, तो दूसरी एक वर्ष की है।

पुत्री के देवर से मिली घटना की जानकारी

मृतका के पिता झा ने बताया कि निलांजू कुमारी के देवर रत्नेश कुमार ने शुक्रवार की सुबह जानकारी दिया कि (भाभी) निलांजू की मौत हो गयी है। दाह – संस्कार की प्रक्रिया चल रही है। यह सुनते ही पिता सीधे श्मशान में पहुंचे। पाया कि शव जलाया जा रहा है। शव को जलाने पर रोक लगा पिपरही पुलिस को सूचना दी। तबतक शव आंशिक रूप से जल चुका था। थानाध्यक्ष सूरज गुप्ता चिता से शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। थानाध्यक्ष गुप्ता ने बताया कि मामला सहियारा थाना से जुड़ा है, क्योंकि इलाज के लेकर वहीं गया था। मौत वहीं हुआ है। शव को देखने से प्रतीत हो रहा है कि गला दबा

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading