रोहतासः बिहार के रोहतास के नोखा थाना क्षेत्र में बदमाशों ने एक नाबालिग के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया. घटना की जानकारी जैसे ही ग्रामीणों को मिली तो उन्होंने इसकी सूचना किशोरी के पिता को दी. किशोरी के पिता मुंबई मे काम करते हैं, सूचना के बाद वो गांव पहुंचा और स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई. इस मामले में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
![]()
खेत में घास काट रही थी युवती
थाने में दिए गए आवेदन के मुताबिक लड़की के पिता ने बताया कि है कि 2 अप्रैल को उसकी नाबालिग बेटी जो कि खेत में घास काट रही थी, उसे गांव के ही दीपक कुमार, राहुल कुमार और गोविंद गेहूं के खेत के मेड़ पर ले गए और वहां जाकर उसके साथ गैंग रेप किया. इसके बाद दुष्कर्म का वीडियो भी बनाकर सोशल साइट पर वायरल कर दिया. जब फेसबुक और व्हाट्सएप पर लोगों ने देखा तो इसकी सूचना लड़की के पिता को दी. इसके बाद वो गांव पहुंचा और अपनी बेटी से पूछा तो वो फफक कर रोने लगी.

मुंह बंद रखने के लिए पीड़िता को मिली धमकी
आवेदन में आरोप है कि तीनों अभियुक्तों ने पीड़िता को धमकी दी है कि मुंह खोलोगी तो जान से मार देंगे. जिसको लेकर के स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई. वहीं, धर्मपुरा ओपी के थानाध्यक्ष सुरेंद्र बैठा ने बताया कि पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए एक आरोपी दीपक कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है और दो आरोपी फरार हैं, जिसकी गिरफ्तारी करने का प्रयास पुलिस कर रही है. दोनों अभियुक्तों के कुर्की वारंट के लिए न्यायालय में आवेदन दी जा रही है. थानाध्यक्ष ने कहा कि दोनों की गिरफ्तारी जल्द होगी.