तेरी बकरी ने मेरे दरवाजे पर क्यों की पेशाब? मा’रपीट देख गिरे अ’धेड़ की मौ’त

बेगूसराय: बलिया थाना क्षेत्र की सालेहचक पंचायत के हुसैनीचक कसबा में शनिवार की रात्रि मामूली विवाद में हुई मारपीट में एक अधेड़ व्यक्ति बेहोश हो गया। उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक हुसैनीचक कसबा गांव निवासी मो. इदरीश का 55 वर्षीय पुत्र मो. ओवैश हैं। घटना के संबंध में बताया गया कि दरवाजे पर बकरी के पेशाब कर देने के मामूली विवाद में मो. ओवैश की पड़ोसी के साथ मारपीट हुई।

हरदोई: भरभरा कर गिरी कच्ची कोठरी, मलबे में दबकर बुजुर्ग की मौत - Amrit  Vicharमारपीट की घटना देख मो. ओवैश अचेत हो गए। उन्हें स्वजन ने उठाकर इलाज के लिए बलिया अनुमंडलीय अस्पताल लाए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। स्वजन ने मो. ओवैश के शव को उठाकर थाने लाए और पड़ोसी पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया। स्वजन के बयान के आलोक में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेज दिया। घटना के संबंध में पूछे जाने पर डीएसपी कुमार वीर धीरेंद्र एवं थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मारपीट की घटना में मो. ओवैश अचेत हो गए थे।

उन्हें इलाज के लिए लाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के शरीर पर कहीं चोट के निशान नहीं थे।उनकी मौत मारपीट से हुई या हृदयाघात से, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही खुलासा होगा। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक मृतक के स्वजन ने थाने में कोई आवेदन नहीं दिया था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.