मुजफ्फरपुर में बड़े पैमाने पर हो रही चुकंदर की खेती, किसान कमा रहे मुनाफा

मुजफ्फरपुर. लीची के लिए मशहूर मुजफ्फरपुर में अब कई तरह की खेती की जाने लगी है. ट्रेडिशनल खेती से आगे बढ़कर किसान गेहूं-धान के अलावा भी कई तरह के फल और सब्जी उपजाने में बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं. मुजफ्फरपुर के गायघाट, बोचहां और बंदरा प्रखंड में किसान बड़ी मात्रा में चुकंदर की खेती कर रहे हैं. यह किसानों के लिए काफी फायदेमंद भी है. मालूम हो कि चुकंदर का बीज दिसंबर में रोपा जाता है और तैयार होने के बाद अप्रैल में उखारा जा रहा है.

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में हो रही बड़े पैमाने पर चुकंदर की खेती, किसान  कमा रहे मुनाफा - Beetroot farming is a profitable deal for farmers – News18  हिंदीएक कट्ठा जमीन में 10 क्विंटल तक उपज

आथर कोठी में चुकंदर उखार रहे किसान परमानंद राम ने बताया कि उन्होंने पहली बार चुकंदर की खेती की थी. ऐसे में एक कट्ठे में तकरीबन 10 क्विंटल चुकंदर उपजा है. वे बताते हैं कि मुजफ्फरपुर की मिट्टी चुकंदर के लिए उपयुक्त है. परमानंद बताते हैं कि गेहूं-धान से अलग चुकंदर की खेती भी बड़े मुनाफे का सौदा है. इसके लिए खेत में सही समय पर खाद डालना भी एक महत्वपूर्ण पहलू है. वे बताते हैं कि सही प्रकार से खाद और कीटनाशक का इस्तेमाल किया जाए तो मात्र एक कट्ठे जमीन से 10 क्विंटल से भी अधिक चुकंदर उपजाया जा सकता है.

आधा किलो का एक-एक चुकंदर

किसान परमानंद राम ने आगे बताया कि अभी मंडी में 10 रुपए प्रति किलो के भाव से उनका चुकंदर बिक रहा है. वे बताते हैं कि वे जमींदार के तकरीबन साढ़े 8 बीघा खेते में खेती कर रहे हैं. जिसे अभी उखाड़ने का काम चल रहा है. परमानंद बताते हैं कि खेत में तकरीबन आधा-आधा किलो के साइज का एक-एक चुकंदर तैयार हुआ है. किसी-किसी चुकंदर का साइज इससे भी बड़ा है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading