श’राबी पति द्वारा रोज-रोज के मा’रपीट से तंग पत्नी ने पति के पेट में घों’प दिया चा’कू

सोनपुर :शराबी पति के रोज-रोज की मारपीट से तंग आकर सोनपुर सबलपुर पूर्वी पंचायत की एक महिला ने पति को चाकू मार दिया। इस घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में घायल पति आमोद शर्मा को इलाज के लिए सोनपुर मंडल चिकित्सालय लाया गया। जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के उपरांत उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। इस घटना की सूचना पर सोनपुर थाना की पुलिस टीम मामले की गहन जांच में जुट गई है।

बेटी ने किया पिता का कत्ल; भावानगर में नेपाली युवती ने बाप के पेट में घोंपा चाकू, आरोपी गिरफ्तार - divya himachal

मिली जानकारी के अनुसार, घायल पति शराब पीकर रोज घर लौटता था और छोटी-छोटी बात पर अपनी पत्नी से झगड़ा करता था। इसी दौरान पत्नी के साथ उसकी मारपीट हुई और गुस्से में पत्नी ने उसे चाकू मारकर घायल कर दिया। चाकू उसके पेट में लगा है।

पूर्वी पंचायत के मुखिया दयाशंकर राय ने बुधवार की शाम बताया कि घायल आमोद की स्थिति गंभीर बनी हुई है। शाम को गांव में यह अफवाह तक फैल गई कि उसकी मृत्यु हो गई।इसकी पुष्टि करने के लिए पीएमसीएच में बात की, लेकिन यह बात झूठ निकली। वह जिंदा है। किंतु अभी उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। इस घटना के संदर्भ में सोनपुर पुलिस को कोई जानकारी नहीं है। इस घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर जारी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading