ईद और परशुराम जयंती से पहले ह’थियार और का’रतूस ब’रामद, अ’पराधी गि’रफ्तार

बक्सर: बिहार के बक्सर में ईद  एवं परशुराम जयंती के पहले एक युवक गिरफ्तार हुआ. इसके पास से हथियार और कारतूस भी पुलिस ने बरामद किया. पुलिस कप्तान मनीष कुमार ने जिले वासियों से अपील की है कि अगर आपकी समस्याओं को थानेदार नहीं सुनता है. तब आप सीधे मेरे पास अपनी शिकायत करें. एसपी का कहना है कि जिलेवासियों की सेवा के लिए सरकार हमें वेतन दे रही है. उन्होंने यह भी कहा कि शिकायत करने वाले लोगों की पहचान सबके सामने नही आएगी.

ईद को लेकर सतर्क है बक्सर पुलिस

ईद एवं परशुराम जयंती पर्व के लिए बक्सर पुलिस पूरी तरह से सतर्क है. एसपी खुद थानों में पहुंचकर अपराधियों एवं वारंटियों की सूची चेक करने के साथ ही थानेदारों को उनके ड्यूटी के बारे में बता रहे हैं. जिसका परिणाम है कि ईद एवं परशुराम जयंती से पहले धनसोई थाने की पुलिस ने चिरैयाटांड़ पुल के पास रात्रि में एक अपराधी को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उस अपराधी के पास से एक देशी तमंचा और कारतूस बरामद किया. गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करते हुए जेल भेज दिया गया.

धनसोई पुलिस ने किया गिरफ्तार

युवक वीरेंद्र सिंह भीखमडेरा गांव का निवासी है. वह रात में किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने जा रहा था. इसी दौरान रात्रि गश्ती कर रहे धनसोई थानेदार ने उसे एक देशी तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया. अभी मुस्लिम धर्मांवलंबियों का पवित्र पर्व ईद और आसपास के समय में भगवान परशुराम जयंती भी है. इससे पहले ही जिला पुलिस ने अपराध की योजना बना रहे युवक को गिरफ्तार कर लिया है. इस युवक के पास से पुलिस ने पिस्तौल और कारतूस बरामद किए हैं. बताया जाता है कि धनसोई थाना क्षेत्र के चिरैयाटांड़ पुल के पास गिरफ्तारी हुई है. जिले के पुलिस कप्तान ट्रेनिंग से वापस लौटे हैं. इसी कारण से सभी थानेदारो की नींद भी उड़ गई है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading