डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने दी ईद की बधाई, अलविदा जुमा की दी मुबारकबाद

पटना: राजधानी पटना में उपमुख़्यमंत्री तेजस्वी यादव ने देश और राज्यवासियों को ईद उल फितर एवं जुमे की विदाई की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है. उन्होंने कहा कि ईद का दिन रोजेदारों को खुदा-ए-ताला ने इनाम के रूप मे दिया है. इस तपिश के मौसम में रोजेदारों ने पूरे एक माह रमजान का रोजा एवं इबादत कर खुदा की खुशनुदी हासिल करने का प्रयास किया है.

उन सभी लोगों के लिए खुदा आपकी इबादत, रोजा, नमाज और गरीबों की खिदमत को कबूल करे. आप सभी लोगों के इबादत से वसीले से खुदा ए ताला की रहमतें आलम ए इंसानियत पर बरसे. इसके साथ ही इंसान के बीच प्रेम, सदभाव और भाईचारा के रिश्ते मजबूत हो सके. हर तरफ अमन, शांति और सद्भाव कायम रहे.

ईद उल फित्तर की शुभकामनाएं

डिप्टी सीएम ने कहा कि नफरत का कारोबार करने वालों का हौसला पस्त हो. उनके नापाक इरादे नाकाम हो सके. इस खुशी के मौके पर अपने आस- पड़ोस के लोगों एवं गरीबों को भी इस खुशी में शामिल करें. इस त्योहार का मतलब ही है कि आपस सौहार्द और मिलजुलकर पूरी शांति से मनाएं. इसके साथ ही डिप्टी सीएम ने एक बार फिर से सभी लोगों को ईद की मुबारक पेश किया है.

शुक्रवार या शनिवार को मनाई जाएगी ईद

बताया जाता है कि पूरे एक महीने का रोजा रखने के बाद ईद का त्योहार आता है. वहीं इस बार शनिवार को ईद मनाई जाएगी. जिसे लेकर प्रशासन की तरफ से शांतिपूर्ण और मेलजोल के साथ त्योहार मनाने की तैयारी की गई है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading