25 साल के यु’वक का ग’ला रे’तकर श’व को पटना सिटी के पास नाले में फें’का

पटना: पटना सिटी में लाश मिली है। अपराधियों ने गर्दन काटकर हत्या की, इसके बाद नाले में लाश को फेंक दिया। सोमवार सुबह टहलने वाले लोगों ने जब लाश नाले में देखी तो दंग रह गए। देखते ही देखते आसपास के लोग वहां जुट गए। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन जुट गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से लाश को बाहर निकाला। इसके बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए NMCH भेज दिया। पुलिस मृत युवक की पहचान में जुट गई है। लाश खांजेकला थाना क्षेत्र के नाथकोल्ड स्टोर के पास मिली है। Bihar News :25 साल के युवक का गला रेतकर शव को पटना सिटी के पास नाले में  फेंका - Bihar: Youth Murdered In Patna City, Criminals Thrown Into Drain By  Sanding Theirपहचान में जुटी पुलिस
पुलिस के अनुसार, नाले से गला रेती हुई लाश बरामद हुई है। इसकी उम्र करीब 25 साल प्रतीत हो रही है। आशंका है कि अपराधियों कहीं और इसकी हत्या करने के बाद लाश को यहां लाकर फेंक दिया। पुलिस लाश की पहचान के लिए आसपास के थानों की मदद ले रही है। स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। पुलिस करीब एक किलोमीटर के दायरे में पता लगाने की कोशिश कर रही है कि 24 घंटे के दरम्यान इस उम्र का कोई युवक गायब तो नहीं है। आसपास के थानों में पुलिस ने लाश की तस्वीर भी भेजी है ताकि अगर गुमशुदगी-अपहरण की कोई सूचना हो तो जल्दी से जल्दी कारणों का भी खुलासा किया जा सके।

चार दिन पहले बच्चे की लाश नाले में मिली थी
पटना के ही राजीव नगर थाना क्षेत्र के नेपाली नगर में 20 अप्रैल को करीब 12 साल के बच्चे की लाश नाले से बरामद की गई थी। इस लाश की पहचान होने में दो दिन का वक्त लग गया। पहचान अरविंद बिंद के बेटे बिट्टू कुमार के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार वह नाले में गिर गया था। डूबने के कारण मौत हुई थी, किसी ने हत्या नहीं की थी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading