कच्छा-बनियान में आए ब’दमाश, व्यवसायी के घर में घु’सकर 30 लाख की ड’कैती

रक्सौल:पूर्वी चंपारण के घोड़ासहन में दो दिन पहले 21 अप्रैल को जाप नेता के घर 25 लाख की डकैती का मामला अभी सुलझा भी नहीं है कि बेखौफ अपराधियों ने रक्सौल में व्यवसायी के घर पर 30 लाख की डकैती को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दी है।

jagran

रक्सौल के नोनियाडीह पंचायत के महादेवा गांव में रविवार की देर रात डकैतों ने भीषण लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। करीब एक दर्जन की संख्या में आए डकैतों ने शहर के व्यवसायी अरुण सिंह के घर को निशाना बनाया।

लूट के बाद बिखरा सामान

इसी बीच रविवार की रात सभी अपराधियों ने उनके घर पर धावा बोल दिया। बताया गया कि सभी डकैत घर के मुख्य दरवाजा का गेट तोड़कर अंदर घुसे थे। फिर घरवालों को बंधक बनाकर जेवर व नकदी समेत करीब 30 लाख की संपत्ति लूट ली। फिर सभी फरार हो गए। पीड़ित परिवार ने बताया कि सभी डकैत कच्छा-बनियान में थे। मुंह बांधे हुए थे और नेपाली भाषा में बात कर रहे थे।

डकैती के बाद पीड़ित अरुण सिंह के घर पहुंचे ग्रामीण

अरुण सिंह बिजली के सामान का कारोबार करते हैं। अगले महीने उनके घर पर उपनयन संस्कार है। पूरा परिवार समारोह की तैयारियों में लगा था। घर में नए कपड़े और गहनों की खरीददारी चल रही थी। कुछ रिश्तेदार भी पहुंच चुके थे। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मचा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.