लंदन जाएगी मुजफ्फरपुर की शाही लीची: रणनीति को लेकर मंथन कर रहा विभाग

मुजफ्फरपुर की शाही लीची अब लंदन के बाजार में जाएगी। इसको लेकर किसान से लेकर विभाग तक तैयारी चल रही है।बाजार की रणनीति को अंतिम रूप देने के लिए राज्य बागवानी मिशन ने अपनी संस्था बिहार बागवानी सोसायटी के जरिए पहल शुरू की है।

Shahi Litchi: यूं ही नहीं शाही लीची की राजधानी है मुजफ्फरपुर, इन राज्यों  में भी यह करती है राज | shahi litchi capital is Muzaffarpur, these states  also have shahi litchi rule |29 अप्रैल को बुलाई गई है बैठक

लीची उत्पादक संघ के अध्यक्ष बच्चा प्रसाद सिंह ने बताया कि उद्यान विभाग के निदेशक अभिषेक कुमार की ओर से 29 अप्रैल को पटना में बैठक बुलाई गई है, उस दिन लीची के क्रेता व विक्रेता का सम्मलेन होगा।

बताया कि सरकार इस सम्मेलन को इस लिए कर रही है, ताकि 20 मई से 8 जून के बीच अच्छी गुणवत्ता वाले फल को बेहतर बाजार दिला सके। लीची उत्पादक प्रगतिशील किसानों को निर्यात से जोड़कर लीची को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय बाजार में भेजा जाए। इससे किसानों की आमदनी बेहतर होगी।

किसान महंथ बैठक में रखेंगे सुझाव

किसान महंथ मृत्युंजय दास ने कहा कि वे भी बैठक में शामिल होंगे। लीची के लिए मुजफ्फरपुर में विशेष बाजार उपलब्ध कराने, बाग से एयरपोर्ट तक या अन्य बाजार में जाने के लिए कोल्ड चेन वाहन सुविधा, यहां से खुलने वाली तमाम लंबी दूरी की गा​ड़ि‍यों में विशेष पार्सल वैन लगाने और लीची को फसल बीमा में शामिल करने तथा बाग से रेलवे स्टेशन लाने के लिए वाहन पास निर्गत करने के सुझाव रखेंगे।

साथ ही उन्‍होंने यह भी कहा कि लीची नेपाल के बाजार में जाए यह पहल होनी चाहिए। बताया कि वह इसके लिए प्रमंडलीय आयुक्त, जिलाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, सांसद अजय निषाद व वीणा देवी से मिलकर अपनी मांग रख चुके हैं।

पहली बार गई थी एक हजार किलो

लीची को लंदन भेजने वाले मड़वन चैनपुर के किसान कुंदन कुमार ने बताया कि शुरुआत 2021 में हुई थी, उस समय एक हजार किलो भेजी गई। इसके बाद 2022 में 500 किलो भेजी गई। अब इस साल प्रतिदिन 500 किलो भेजने की तैयारी है।

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.