पटना: पुरानी रं’जिश में युवक को मा’री गो’ली, हा’लत गं’भीर

पटना: राजधानी पटना में युवक पर गोलीबारी करने के बाद आरोपी फरार हो गये. नदी थाना क्षेत्र के जेठूली गांव में अपराधियों ने पुरानी रंजिश में एक युवक को गोली मार दिया. तभी परिजनों ने नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया. जहां जांच पड़ताल में जानकारी मिली कि गोली लगने के बाद यह युवक बेहद गंभीर रूप से जख्मी हो गया है. हालांकि उसका इलाज अभी एनएमसीएच में ही चल रहा है. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और अपराधियों को पकड़ने के लिए छानबीन में जुट गई है.

पुरानी रंजिश में ही गोलीबारी

जख्मी युवक के चाचा भगवान राय ने बताया कि कई दिनों पहले की पुरानी रंजिश में यह घटना घटी है. हमलोगों को इस बात की जानकारी नहीं है कि आखिर इस पर गोली किसने चलाई. अभी तक इसकी जानकारी भी नहीं मिल सकी है. सूचना मिलने के बाद मौके पर पुहंचे पुलिस ने छापेमारी करते हुए छानबीन में जुटी है. पीड़ित युवक की पहचान जेठूली निवासी निखिल कुमार के रूप में हुई है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.