मुलाकात के बाद बोलीं ममता बनर्जी: नीतीश कुमार से ममता ने क्या किया निवेदन….जानें

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कोलकाता में बंगाल की सीएम ममता बनर्जी से मुलाकात की। राज्य सचिवालय ‘नबन्ना’ में दीदी से मुलाकात के बाद नीतीश कुमार ने साझा प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि हमारे बीच बहुत अच्छी बात हुई है। आवश्यकता अनुसार हम भविष्य में अन्य पार्टियों को साथ में लाकर बातचीत करेंगे।

'हमलोग सब साथ हैं, मुझे कोई ऐतराज नहीं', नीतीश-तेजस्वी से मुलाकात के बाद बोलीं ममता बनर्जीवहीं, ममता बनर्जी ने कहा कि हम सब साथ है। मुझे कोई ऐतराज नहीं है। देश की जनता भाजपा के खिलाफ लड़ेगी। ममता ने कहा कि विकास के बारे में नीतीश जी से बात हुई है। राजनीति पर भी चर्चा हुई है। मैंने नीतीश कुमार से बस एक ही निवेदन किया है कि जिस जयप्रकाश जी का आंदोलन बिहार से शुरू हुआ, अगर हम वहीं पर सर्वदलीय बैठक करते हैं, तो हम तय कर सकते हैं कि हमें आगे कहां जाना है।

दीदी ने कहा कि सबसे पहले हमें यह संदेश देना होगा कि हम एक हैं। मैंने पहले भी कहा है कि मुझे कोई आपत्ति नहीं है। मेरा कोई अहंकार नहीं है। मैं चाहती हूं कि भाजपा जीरो हो जाए। मीडिया के सहारे और झूठ से बड़े हीरो बन गए हैं।

वहीं, नीतीश कुमार ने कहा कि भाजपा के खिलाफ सभी को सतर्क होना है। इसलिए हम सभी के साथ बातचीत कर रहे हैं। नीतीश ने कहा कि ममता जी से मेरा पुराना संबंध है। हमलोगों को ज्यादा से ज्यादा मिलकर लोकसभा चुनाव के लिए साथ आना है।

कोलकाता में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात के दौरान बिहार सरकार में मंत्री संजय झा भी मौजूद रहे। दीदी से मुलाकात के बाद तीनों नेता उत्तर प्रदेश जाएंगे। यहां पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव से विपक्षी एकजुटता पर नीतीश कुमार चर्चा करेंगे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.