मुजफ्फरपुर के मझौलिया रोड स्थित वार्ड 27 में बने नहर के बगल से गुजर रही सड़क जो स्मार्ट सिटी के तहत बना स्पीड ब्रेकर की हालत हल्की बारिश में दिखने लगी है। सड़क निर्माण के अंतर्गत बने ब्रेकर पूरी तरह ध्वस्त हो गया हैं।
जिस वजह से सड़क पर आए दिन दुर्घटना की स्थिति बनी रहती है। हल्की बारिश में भी पानी भर जाता है। वार्ड पार्षद अजय कुमार ओझा ने बताया कि गुजरने वाले राहगीरों को बारिश में कई कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है।


