रात को सोए तो आजाद नगर मोहल्ला था, सुबह उठे तो हाफिज नगर हो गया मोहल्ले का नाम, लोगों में म’च गया ह’ड़कंप

कटिहार: क्या हो जब आप रात को अपने घर में सोएं और सुबह उठे तो पता चले कि उनका घर का पूरा पता ही बदल जाए। मोहल्ले का नाम ही बदल जाए। कटिहार में ऐसा ही एक मामला सामने आया है। यहां कुछ असमाजिक तत्वों ने रातों रात मोहल्ले का ना सिर्फ नाम बदल दिया, बल्कि कई घरों में मोहल्ले के नए नाम वाले पोस्टर भी चिपका दिया। सुबह जब लोगों ने अपने घर के दरवाजे पर मोहल्ले के नए नाम वाल पोस्टर देखा तो हड़कंप मच गया। लोगों ने पोस्टर को फाड़ कर फेंक दिया और प्रशासन से कार्रवाई की मांग की।मामला कटिहार के वार्ड 19 से जुड़ा है। कटिहार नगर निगम के अंतर्गत आनेवाले लड़कियां टोला आजाद नगर मोहल्ला के नाम से जाना जाता है। लेकिन रातोंरात कुछ लोगों ने मोहल्ले का नाम बदल कर हाफिज नगर कर दिया। इस वार्ड में रात के अंधेरे में कुछ घरों के बाहर और दीवारों पर हफीज नगर का पोस्टर लगा दिया गया था।

पार्षद को पता नहीं

मामले में जब पार्षद मो. लाडला से पूछा गया तो उनका कहना था कि वह खुद चकित हैं। उनका कहना था कि मेरे पिता का इंतकाल हो गया है। इसलिए दस दिन से उसी में व्यस्त था। मुझे सुबह जानकारी मिली। जिसने भी ऐसा किया है. यह पूरी तरह गलत है कि क्योंकि मोहल्ले का नाम बदलने से पूरी व्यवस्था में बदलाव करना पड़ेगा। जिसने भी मोहल्ले का नाम बदलने को लेकर पोस्टर लगाया है। उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। इस बारे में प्रशासन को सूचित कर दिया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading