समस्तीपुर में चलती स्कूल वैन में लगी आग, जानें कैसे बची 25 बच्चों की जान

समस्तीपुर: बिहार के समस्तीपुर में बड़ा हादसा होते होते टल गया. जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में वैन में उस वक्त आग लगी जब बच्चे स्कूल से घर जा रहे थे. बुधवार को चलती स्कूल वैन में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. वैन में 25 बच्चे सवार थे और स्कूल से छुट्टी होने के बाद अपने अपने घर जा रहे थे.

बच्चों से भरी स्कूल वैन में आग

ड्राइवर ने जैसी ही देखा की वैन के पिछले हिस्से में आग लगी है. सबसे पहले चालक ने वैन को रोड के किनारे खड़ा किया. इसके बाद उसने आनन-फानन में सभी छात्रों को गाड़ी से नीचे उतारा. इस हादसे में कोई बच्चा हताहत नहीं हुआ है, सभी सुरक्षित हैं. लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि थोड़ी और देर होती तो बड़ा हादसा हो सकता था. हादसा दलसिंहसराय प्रखंड के बल्लोचक पेट्रोल पंप के पास हुआ.

ड्राइवर की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ड्राइवर ने अपनी सावधानी से गाड़ी को सड़क किनारे रोककर सभी बच्चों को वैन से फौरन बाहर निकाला. जब तक हम लोग कुछ समझ पाते पूरी गाड़ी जलकर राख हो गई. वहां मौजूद लोगों ने उसे बुझाने की कोशिश की, लेकिन गाड़ी तब तक पूरी तरह से जल चुकी थी. सभी बच्चे सुरक्षित हैं. छात्रों के परिजनों को जब घटना की सूचना मिली तो घबराये हुए सभी परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और अपने अपने बच्चों को सुरक्षित देखकर राहत की सांस ली. वहीं स्कूल वैन के ड्राइवर ने बताया कि यह आग कैसे लगी उन्हें भी पता नहीं. जब वैन से धुआं निकल रहा था तो गाड़ी को रोककर बच्चे को निकाल ही रहे थे कि वैन धू-धू कर जलने लगी.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading