दरभंगा में द’स ला’ख की ड’कैती, वि’रोध करने पर दं’पती को चा’कू घों’पा

दरभंगा: जिले के बिरौल थाना क्षेत्र के दखजड़ी गांव में मंगलवार की रात करीब तीन बजे कुछ बदमाशों ने एक घर में डकैती को अंजाम दिया। बदमाशों ने घर में न सिर्फ डकैती की बल्कि घर मालिक को चाकू घोंप कर बुरी तरह जख्मी कर दिया। इसी बीच एक डकैत को लोगों ने बंधक बना लिया और जमकर उसकी पिटाई कर दी। जानकारी के अनुसार, मो. सुलतान के घर में हथियारबंद डकैतों ने घुस कर डकैती की वारदात को अंजाम दिया। घर में रखे सभी आभूषण पैसे सहित कई तरह के कीमती सामान अपने साथ ले गए। घरवालों ने जब उन्हें रोकने की कोशिश की तो डकैतो ने पहले तमंचा दिखाया और फिर घर में मौजूद शबाना खातून और पति मो. सुलतान को चाकू घोंप गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।

robbery in Darbhanga-दरभंगा में दस लाख की डकैती दंपती को चाकू घोंपाघरवालों के शोर-मचाने पर पड़ोस के लोग इकट्ठे हो गए। लोगों को इकट्ठा होता देख सभी डकैत घर की खिड़की से भागने का प्रयास करने लगे। ग्रामीणों ने बिरौल के ही सिरसिया निवासी अमरजीत पासवान पिता नेपाली पासवान को पकड़ लिया और बंधक बनाकर पिटाई कर दी।

जख्मी महिला डीएमसीएच रेफर

जानकारी के अनुसार, डकैत करीब 10 लाख से अधिक की संपति लूट कर ले गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल जख्मी दंपती और डकैत को बिरौल सीएससी में भर्ती करवाया। डॉक्टरों ने जख्मी महिला को डीएमसीएच रेफर कर दिया है।

मौके से तमंचा, कारतूस और चाकू बरामद

वहीं, पकड़े गए डकैत अमरजीत पासवान ने भागने वाले साथी का नाम सिरसिया का हीरा पासवान बताया है। वहीं, पुलिस ने मौके से एक तमंचा, कारतूस और चाकू बरामद किया है। इस घटना को लेकर बिरौल थाना में आवेदन दिया गया है। थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा ने बताया कि पुलिस छापेमारी कर रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading