छत्तीसगढ़ में न’क्सली ह’मले के बाद झारखंड के इस इलाके में अ’लर्ट, विशेष स’तर्कता बरतने के निर्देश

झारखंड: छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले के बाद लातेहार पुलिस हाई अलर्ट पर है. एसपी अंजनी अंजन ने कहा कि लातेहार जिला छत्तीसगढ़ से सटे होने की वजह से लातेहार पुलिस हाई अलर्ट पर है और जिले में सीआरपीएफ, जगुवार, जिला पुलिस और कोबरा को सतर्क रहने और विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है. किसी भी नक्सली गतिविधि होने की सूचना पर त्वरित एक्शन लेने की बात कही गई है. सभी थानों को भी अलर्ट मोड पर रहने के लिए कहा गया है.

latharनक्सली हमले में 10 जवान शहीद

आपको बता दें कि कल छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सली हमले में 10 जवान शहीद हो गए थे. वहीं, एक नागरिक भी मारा गया है. सभी जवान डीआरजी यानी डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड के हैं. नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर जवान सर्चिंग के लिए निकले थे. इसी दौरान नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर दिया. इसकी चपेट में जवानों का वाहन भी गया. इसमें 10 जवान शहीद हो गए. दूसरी ओर गृहमंत्री अमित शाह ने भी नक्सली हमले को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से बात की और हर संभव मदद का आश्वासन दिया है.

रिया कमांडर मामा ने किया सरेंडर

साथ ही आपको बता दें कि झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है. इसी अभियान के तहत लातेहार पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन जेजेएमपी के एरिया कमांडर सतेंद्र उरांव उर्फ अभिमन्यु उर्फ मामा ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है. लातेहार SP कार्यालय में नक्सली सतेंद्र ने सरेंडर किया है. इस नक्सली पर लातेहार- मनिका थाने में FIR दर्ज है. सतेंद्र उरांव लातेहार जिले के नावाडीह जंगल में 29/09/2021 को हुए मुठभेड़ में भी शामिल था. इस मुठभेड़ में एक बड़े पदाधिकारी को गोली लगी थी जिसके बाद उनकी मौत हो गयी थी. सतेंद्र उरांव पर लातेहार एवं मनिका थाना में एक एक आपराधिक घटना से जुड़ा मामला दर्ज है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.