रिटायर्ड दारोगा समेत चार वा’रंटी गि’रफ्तार, जमीन वि’वाद का मा’मला

बेतिया: बिहार के बेतिया में रिटायर्ड दरोगा गिरफ्तार हुआ है. साठी थानाक्षेत्र अंतर्गत सोमगढ़ गांव निवासी सेवानिवृत्त दारोगा नथू खान जमीन विवाद में नामजद अभियुक्त था. परसौनी गांव निवासी शेख बैदूल ने पूर्व दारोगा पर मारपीट और जोर जबरदस्ती से जमीन पर कब्जा करने का मामला दर्ज कराया था. इसी कार्रवाई में पुलिस ने तत्पतरता दिखाते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

जमीन विवाद मामले में कार्रवाई

परसौनी गांव अंतर्गत जमीन विवाद मामले में सुनवाई करते हुए अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी बेतिया न्यायालय ने टीआर नंबर 246/21 के तहत वारंट निर्गत किया था. तभी से पुलिस इन अभियुक्तों के खिलाफ कार्रवाई में लगी हुई थी. इसी बीच पुलिस ने सेवानिवृत दारोगा नथू खान के भाई रेयाजुल खान को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. जबकि दूसरी ओर वारंटी बसंतपुर निवासी जितेंद्र कुमार दास और भगवान गांव निवासी लखन प्रसाद कुशवाहा को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.