ट्रैक्टर-बाइक की ट’क्‍कर में दो सगे भाइयों की मौ’त, बहन की शादी की हो रही थीं तैयारियां

शेखपुरा: शेखपुरा जिले के शेखोपुरसराय थाना के पास गुरुवार की दोपहर ट्रैक्टर और पल्सर बाइक की आमने-सामने टक्कर में दो सहोदर भाइयों की मौत हो गई। यह हादसा शेखोपुरसराय थाना से कुछ कदम दूर हनुमान मंदिर के निकट हुआ।मृतकों की पहचान शेखोपुरसराय के बगल में नालंदा जिला के अस्थावां थाना क्षेत्र के उगमा निवासी अनिल महतो के 18 वर्षीय पुत्र अर्जुन कुमार और 10 वर्षीय पुत्र दिलखुश कुमार के रूप में हुई। अर्जुन कुमार अपने छोटे भाई दिलखुश का आधार कार्ड में जन्मतिथि संशोधन कराने के लिए शेखोपुरसराय बाजार जा रहा था।

शेखोपुरसराय थाना के पास ट्रैक्टर और पल्सर बाइक की आमने-सामने टक्कर में दो सहोदर भाइयों की मौत हो गई।मिली जानकारी के मुताबिक, शेखोपुरसराय की तरफ से बरबीघा जा रहा गिट्टी से लदा ट्रैक्टर भी तेज रफ्तार से दौड़ रहा था। इधर, शेखोपुरसराय बाजार की तरफ पल्सर से दोनों भाई जा रहे थे। इसी दौरान दोनों की आमने सामने टक्कर हुई। दोनों भाइयों ने हेलमेट भी नहीं पहना था। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। हालांकि, स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। ट्रैक्टर चालक भाग निकला। पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया।

शेखोपुरसराय अस्पताल प्रभारी डॉ. विपिन कुमार ने बताया कि दोनों को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया। उधर, परिवार के लोगों को सूचना दी गई। आनन-फानन स्‍वजन शेखोपुरसराय अस्पताल पहुंचे। दोनों सहोदर भाइयों के निधन से गांव में मातम पसर गया है। घर में बहन की शादी की तैयारियां चल रही थीं, इस बीच दोनों भाइयों के शव पहुंचने से खुशियां मातम में तब्‍दील हो गईं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.