बारात जाने के लिए निकली स्कार्पियो हुई हा’दसे का शि’कार, 2 की मौ’त 7 घा’यल

नवादा: नवादा जिले के नक्सल प्रभावित कौआकोल-मधुरापुर मुख्य पथ पर वंशाटांड़ के पास गुरुवार की रात लगभग 10 बजे एक स्कॉर्पियो वाहन के अनियंत्रित होकर बुरी तरह दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उस पर सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि इस हादसे में सात अन्य घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज पावापुरी के विम्स मेडिकल अस्पताल में किया जा रहा है। जहां एक घायल की स्थिति अभी भी चिंताजनक बताई जा रही है। मृतक एवं सभी घायल युवक बाराती बताए जा रहे हैं।

Accident: नक्सल प्रभावित कौआकोल-मधुरापुर मुख्य पथ पर भीषण सड़क हादसे में वाहन के परखच्चे उड़ गए।बारात जाने के लिए निकली थी गाड़ी

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के टिकोडीह गांव निवासी साहब उद्दीन उर्फ कल्लू के बड़े बेटे वसीम की शादी शुक्रवार की अहले सुबह होनी थी। टिकोडीह से साढ़े 9 बजे रात्रि में जमुई के नीमा जाने के लिए बारात निकली। बारात जाने के लिए निकली एक स्कार्पियो गाड़ी अचानक वंशाटांड़ के पास अनियंत्रित होकर बुरी तरह दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

दुर्घटना इतनी भयानक थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। इस भीषण दुर्घटना में वाहन में सवार टिकोडीह गांव निवासी जमालुद्दीन शेख के 20 वर्षीय पुत्र समीर शेख एवं अली मोहम्मद के 22 वर्षीय पुत्र शहाबुद्दीन की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जबकि वाहन में सवार सफदर के पुत्र मोजाईद, मुस्तकीम के पुत्र मोजाईद आलम, मोहम्मद अयूब के पुत्र साबिर, मोहम्मद जहांगीर के पुत्र वाहिद, उदिश शाह के पुत्र जोहेब, मोहम्मद आफताब के पुत्र मोहम्मद अरबाज तथा अयूब के पुत्र समीर गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को विम्स किया गया रेफर

घटना के बाद घटनास्थल पर पहुंचे लोगों द्वारा सरकारी एम्बुलेंस एवं अन्य वाहन से आनन-फानन में सभी घायलों को कौआकोल पीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को सदर अस्पताल नवादा भेज दिया गया। बेहतर इलाज के लिए घायल मरीजों को यहां से फिर विम्स अस्पताल पावापुरी रेफर कर दिया गया है। आधा-अधूरा सड़क निर्माण सड़क हादसे की वजहः स्थानीय स्वजनों से प्राप्त जानकारी के अनुसार घायलों में एक युवक मोजाईद आलम की स्थिति अभी भी चिंताजनक बताई जा रही है। जिसे पावापुरी से पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क निर्माण कार्य कर रही एजेंसी के द्वारा जानबूझकर घटनास्थल के आस-पास कुछ दूर पर सड़क निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिया गया है। जिससे उक्त स्थल पर आए दिन लगातार दुर्घटना घटित होती रहती है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading