मोतिहारी में मध्याह्न भोजन का ग’र्म मा’ड़ से झु’लसा छा’त्र, रसोइया स्कूल से फ’रार

मोतिहारीः बिहार के मोतिहारी के पकड़ीदयाल प्रखंड क्षेत्र में सिसहनी मध्य विद्यालय में मध्याह्न के गर्म माड़ से स्कूली छात्र झुलस गया. स्थानीय ग्रामीणों के मदद से इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. रसोइया चावल का गर्म माड़ फेंक रहा था.उसी दौरान विद्यालय का एक छात्र दौड़ते हुए उधर से गुजरा. जिस कारण गर्म माड़ उसके शरीर पर पड़ गया. घटना के बाद डर के कारण रसोईया विद्यालय से फरार हो गया.

रसोइया स्कूल से फरार

जख्मी छात्र की पहचान सत्यम कुमार के रूप में की गई. घायल छात्र ने बताया कि रसोईया ने गर्म माड़ मेरे शरीर पर फेंक दिया. जिस कारण मेरा शरीर कई जगह पर झुलस गया है. वहीं जख्मी छात्र की मां रानी देवी ने बताई कि स्कूल के बच्चों से जानकारी मिली कि मेरा पुत्र बुरी तरह से जल गया है।. मैं दौड़ते हुए विद्यालय में गई, लेकिन मुझे विद्यालय में नहीं जाने दिया गया. स्कूल के बच्चे ने सत्यम को घर तक पहुंचाया.

जख्मी निजी नर्सिंग होम भर्ती कराया गया

जख्मी सत्यम को पहले एक निजी नर्सिंग होम में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. जहां से उसे पकड़ीदयाल अनुमंडलीय अस्पताल में लाया गया.जहां उसका इलाज चल रहा है. पकड़ीदयाल थानाध्यक्ष सरफराज अहमद ने बताया कि ऐसी जानकारी मिली है. लेकिन इस संबंध में कोई आवेदन अभीतक नहीं मिला है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.