ये सड़क है या मक्के का खेत? किसानों की म’नमानी बनी मु’सीबत

कटिहार : कटिहार में इन दिनों नेशनल हाइवे पर चलना वाहन चालकों के लिए जी का जंजाल बन गया है. यहां सड़क बदहाल नहीं है, मुसीबत तो किसानों की मनमानी बन गई है जो बीच सड़क पर मक्का सुखाने लगते हैं. नारायणपुर टू कटिहार फोरलेन मुख्य हाईवे से हर दिन हजारों गाड़ियों की आवाजाही होती है, लेकिन किसान बेपरवाह होकर बड़े आराम से सड़क पर अतिक्रमण कर मक्का फैला देते हैं. इससे ड्राइवर्स को ना सिर्फ गाड़ी चलाने में दिक्कत होती है बल्कि हादसे का डर भी पल पल सताता है. हालांकि वाहन चालकों की परेशानी सिर्फ यही नहीं है. अगर गलती से गाड़ी मक्के पर चढ़ गई तो किसान उन्हें खरी-खोटी भी सुनाते हैं.

katihar newsहाईवे पर गाड़ी चलाना हुआ मुश्किल

एक तरफ जहां आवाजाही करने वाले वाहन चालक और राहगीर परेशान हैं तो वहीं दूसरी ओर किसानों की भी अपनी ही परेशानी है. किसानों का कहना है कि उनके पास फसल सुखाने के लिए जगह ही नहीं है तो वो मजबूर होकर सड़क पर मक्का सुखाते हैं. मक्का सुखाने की जगह नहीं है इसका मतलब ये बिल्कुल नहीं कि किसान कहीं भी अपनी फसल सुखाने लगे. हालांकि किसानों की मनमानी के खिलाफ मनिहारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया है. उनका कहना है कि सड़क पर जो भी मक्का सुखाने का काम कर रहे हैं. उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. बहरहाल, अब आश्वासन तो मिल गया है. देखना होगा कि वाहन चालकों को इस परेशानी से निजात कब तक मिलता है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.