बालू मा’फियाओं का आ’तंक जारी, ते’ज रफ्तार ट्रैक्टर ने शि’क्षिका को रौं’दा

औरंगाबादः बिहार के औरंगाबाद में ओबरा थाना क्षेत्र के कारा बाजार में अवैध बालू से लदे बेलगाम ट्रैक्टर ने एक महिला शिक्षक को कुचल दिया. जिससे शिक्षका की मौके पर मौत हो गई. मृतका की पहचान बारुण प्रखंड के कल्याणपुर विद्यालय में पदस्थापित शिक्षिका सविता कुमारी के रूप में हुई है. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा.

स्कूल जाने के दौरान हुआ हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जिले के बारुण प्रखंड के कल्याणपुर गांव में पदस्थापित महिला शिक्षक सविता कुमारी रोजाना की तरह शनिवार की सुबह भी सड़क के किनारे पैदल चलकर विद्यालय जा रही थी, तभी कारा बाजार पेट्रोल पंप के पास बालू लदा ओवरलोडेड ट्रैक्टर जो काफी तेज गति से जा रहा था, उनके ऊपर चढ़ गया. घटना के बाद चालक तुरंत ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया. आस- पास के लोग महिला शिक्षिका को उठाकर हॉस्पिटल ले गए तब तक उनकी मौत हो चुकी थी.

आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

मृत शिक्षिका 37 वर्षीय सविता कुमारी रोहतास जिले के नासरीगंज थाना क्षेत्र के मेदनीपुर गांव निवासी राजू प्रसाद की पत्नी थी. वह कारा में किराये के मकान में रहती थी. जहां से वह प्रतिदिन बारूण प्रखंड के कल्याणपुर ग्राम में प्राथमिक विद्यालय में पढ़ाने जाती थीं. वहीं, घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने कारा पेट्रोप पंप के समीप सड़क को जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. इसके साथ-साथ परिजनों ने सड़क पर आगजनी भी की. इस संबंध में ओबरा थाना प्रभारी पंकज सैनी ने बताया कि इस घटना की पुलिस जांच कर रही है. दोषी चालक की गिरफ्तारी कर उस पर कार्रवाई की जाएगी.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.