लुधियाना गैस कां’ड: शादी में शामिल होने के लिए आने वाले थे गांव, अब घर वाले लाने गए उनके श’व

वैशाली : पंजाब के लुधियाना में जहरीली गैस रिसाव कांड से बिहार में भी लोग मर्माहत है। लुधियाना में रहने वाले वैशाली के नवनीत कुमार और उनकी पत्नी को 5 मई को गांव वापस आना था। उनके घर में 7 मई को शादी थी। लेकिन पांच दिन पहले ही एक बड़ी घटना हुई, जिससे पूरा परिवार स्तब्ध है। वैशाली के ललगंज प्रखंड अंतर्गत भकुरहर गांव के रहने वाले 39 वर्षीय नवनीत कुमार लुधियाना गैस रिसाव कांड के शिकार हो गए। हादसे में उनकी 37 वर्षीय पत्नी नीतू देवी की भी मौत हो गई। घटना की सूचना जब गांव में घर वाले को मिली, तो सभी का रो-रो कर बुरा हाल है।

एक साल पहले परिवार के साथ गए थे लुधियाना

बताया गया है कि ललगंज प्रखंड निवासी कुमुद सिंह के पुत्र नवनीत कुमार का पूरा परिवार लुधियाना रहता था। कुमुद सिंह खुद कभी वहां तो कभी अपने घर पर रहा करते थे। एक वर्ष पहले घर में हुई एक शादी समारोह के बाद नवनीत कुमार अपनी पत्नी नीतू और बच्चों के साथ लुधियाना गए थे। जहां से उन्हें फिर 5 मई को अपने घर वापस आना था। घर में 7 मई को चचेरे भाई की शादी में शामिल हुआ था। जिसकी तैयारी पूरी हो गई थी। ट्रेन का टिकट ले लिया गया था। घर के लोग नवनीत और नीतू का इंतजार कर रहे थे। घर मे जश्न का माहौल था। इस बीच मीडिया के माध्यम से घरवालों को लुधियाना हादसे की जानकारी मिली। साथ ही यह सूचना भी मिली की नवनीत और नीतू की लुधियाना हादसे में मौत हो चुकी है। इस सूचना के बाद शादी की तैयारी में जुटे लोग दोनों पति-पत्नी के शव को लाने के लिए लुधियाना के लिए निकल गए।
शोर-शराबा सुनकर बाहर देखने निकले, चली गई जान
परिजनों ने बताया कि नवनीत कुमार लुधियाना के आरती स्टील फैक्ट्री में बतौर अकाउंट काम करते थे। वे लुधियाना में अपने पूरे परिवार के साथ रहते थे। घटना के विषय में नवनीत के परिजन रामनरेश सिंह ने बताया कि लुधियाना में वे जिस मकान में रहते थे, उसके बगल में जहरीली गैस रिसाव का शोर सुनने पर वे भी बाहर देखने निकले। जिसके कारण वे जहरीली गैस की चपेट में आ गए।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading