समस्तीपुर: साइकिल देने से मना करने पर युवक की पी’ट-पी’टकर उतारा मौ’त के घा’ट

समस्तीपुर: समस्तीपुर जिले में सोमवार की शाम साइकिल मांगने के विवाद में एक युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। घटना जिले के मोहनपुर ओपी क्षेत्र के दशहरा पंचायत के खराज बरैठा गांव की है।मृतक की पहचान 25 साल के भूषण पासवान के रूप में हुई है जो गांव के वॉर्ड- 11 का रहने वाला है। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। मृतक के शव का मंगलवार की सुबह सदर अस्पताल में पोस्टमॉर्टम कराया गया।

कप्तान कोहली के साथ टीम इंडिया के खिलाड़ी (एपी फोटो)

मृतक के पिता शत्रुध्न पासवान राजमिस्त्री का काम करते हैं। घर पर ही उनकी राशन की दुकान है। मृतक के भतीजे पंकज पासवान ने बताया कि सोमवार शाम करीब छः बजे भूषण राशन की दुकान पर बैठा था। उसी वक्त पड़ोस का एक व्यक्ति उसकी साइकिल मांगने आया। भूषण ने उसे अपनी साइकिल देने से इनकार कर दिया, जिसके बाद आरोपी गाली-गलौज करने लगा। उस समय भूषण के परिवार के लोग पड़ोस में ही एक शादी समारोह में गए थे। आरोपी ने अपने भाइयों को भूषण के दरवाजे पर बुला लिया और उसे घर से खींच कर करीब पांच सौ मीटर दूर कचहरी गाछी ले गया। वहां मारपीट कर उसे घायल कर दिया गया।

गांव की महिलाओं ने भूषण को देखा

गांव की कुछ महिलाओं ने भूषण को जख्मी हालत में देखा तो परिवारवालों को तत्काल इसकी जानकारी दी। उसे आनन-फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां स्वास्थ्य परीक्षण के बाद चिकित्सकों ने भूषण को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस कर रही छापेमारी

मृतक के परिवारवालों ने स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना दी। थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने बताया कि, मामले की छानबीन की जा रही है। आरोपितों के संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। आवेदन मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.