जमुई में बांका के श’ख्स की ह’त्या कर श’व को पेड़ से ल’टकाया, तफ्तीश में जुटी पुलिस

जमुई : चकाई-देवघर मुख्य मार्ग पर फुटानी चौक के पास सड़क किनारे पेड़ से एक यु’वक का श’व रस्सी के सहारे ल’टकता हुआ पाया गया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में किसी दूसरी जगह हत्या कर शव को यहां पर लटका दिए जाने की बात सामने आई है।

युवक की हत्या की ताज़ा खबरे हिन्दी में | ब्रेकिंग और लेटेस्ट न्यूज़ in  Hindi - Zee News Hindiआधार कार्ड से हुई पहचान

घटनास्थल पर पहुंचकर जब पुलिस ने जांच की तो मृतक की जेब से निकले आधार कार्ड और अन्य कागजात के आधार पर उसकी पहचान बांका जिले के चांदन थाना क्षेत्र के ब्याही गांव निवासी सुदिन यादव, उम्र 45 वर्ष के रूप में हुई है। मृतक डेकोरेटर बताया जा रहा है।

घर वालों का इंतजार कर रही पुलिस

मृतक की जेब से कई प्रकार के कागजात भी बरामद हुए हैं। मृतक के शरीर पर चोट के भी निशान पाए गए हैं। पुलिस ने घटनास्थल के पास से मृतक की ब्लू कलर की हीरो होंडा पैशन बाइक भी बरामद की है। पुलिस घर वालों को इसकी सूचना देकर उनके घटनास्थल पर पहुंचने का इंतजार कर रही है। थानाध्यक्ष ध्रुव कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हत्या कर शव को लटकाने का मामला सामने आ रहा है। मृतक के परिवार वालों के आने का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि परिवार वालों के आने के बाद मामले की पूरी गहराई से जांच की जाएगी । घटनास्थल पर भारी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जुटी हुई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.