वैशाली में कोचिंग के छात्रों में हुई ज’मकर मा’रपीट, वीडियो वायरल, जांच में जु’टी पुलिस

वैशाली: बिहार के वैशाली में छात्रों के आपस में मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो  रहा है. वीडियो लगभग तीन से चार दिन पुराना बताया जा रहा है. यह वायरल वीडियो लालगंज स्थित नुनु बाबू चौक के करीब का है. जहां कोचिंग में पढ़ाई के दौरान उपजे विवाद को लेकर छात्रों ने मारपीट किया है. वायरल वीडियो की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.नूनू बाबू चौक पर कोचिंग हब

लालगंज के नूनू बाबू चौक पर कोचिंग हब के रूप में विकसित होता जा रहा है. यहां दर्जनों कोचिंग संस्थाए हैं. जिसमें सैकड़ों छात्र-छात्राएं रोजाना पढ़ाई करने आते हैं. यहां कई ऐसे कोचिंग है जो अपने बेहतरीन शिक्षण के लिए भी जाने जाते हैं. हालांकि इन दिनों एक ही जगह कोचिंग हब बनने से बड़ी संख्या में छात्रों का जमावड़ा लगता है.

कोचिंग संचालक अपने छात्रों को अनुशासन में रहना सिखाएं

लालगंज में यहां आए दिन छात्रों के बीच मारपीट की छोटी-मोटी घटना होती रहती है. इसको लेकर लालगंज पुलिस ने भी कोचिंग संचालकों को कहां है कि जिस कोचिंग के पास मारपीट की घटना होती है. इसकी जिम्मेवारी कोचिंग संचालक की होगी. कोचिंग संचालक अपने छात्रों को अनुशासन में रहना सिखाएं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading