आहिस्ता-आहिस्ता बढ़ रहे पीके क्या पलट देंगे बिहार की बाजी? अब साथ आए 6 पूर्व अधिकारी

पटना. प्रशांत किशोर उर्फ पीके (PK) अपनी राजनीतिक पार्टी में लगातार वैसे लोगों को जोड़ते जा रहे हैं, जिन्होंने समाज में कुछ अलग किया है. इसी कड़ी में छह रिटायर्ड प्रशासनिक अधिकारियों को अपने साथ जोड़ PK ने अपनी मुहिम को और तेज कर दिया है. उनकी पार्टी में शामिल होने वाले पूर्व अधिकारियों ने भी साफ कर दिया कि वो सत्ता के लिए नहीं; बल्कि व्यवस्था बदलने कि लिए PK कि साथ जुड़े हैं.

प्रशांत किशोर के साथ बिहार के छह रिटायर्ड प्रशासनिक अधिकारी आए.

बता दें कि 2 अक्टूबर 2022 से प्रशांत किशोर जन सुराज यात्रा पर निकले हुए हैं. इस क्रम में पीके लगातार लोगों के बीच जाकर ये बताने की कोशिश कर रहे हैं कि बिहार में जब तक व्यवस्था नहीं बदलेगी तब तक बिहार की तस्वीर नहीं बदल पाएगी. ये बात बताते हुए वे लगातार कोशिश कर रहे हैं कि वैसे लोगों को अपने साथ जोड़ा जाए जिन्होंने समाज में कुछ अलग हट कर योगदान दिया है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading