गोपालगंज: म’रम्मती के दौरान ट्रैक्टर में ब्ला’स्ट, मिस्त्री समेत दो झु’लसे.. एक गं’भीर

गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज में बड़ा हादसा हुआ है. नगर थाना क्षेत्र के थावे रोड स्थित एक इंजीनियरिंग वर्क्स शॉप पर बुधवार को ट्रैक्टर की मरमती का काम चल रहा था. इसी दौरान ट्रैक्टर में जोरदार ब्लास्ट हो गया. इस हादसे में मिस्त्री समेत दो लोग झूलस गए, जिसमें मिस्त्री की स्थिति गम्भीर बनी हुई है. वहीं मौके पर मौजूद लोगो ने गंभीर स्थिति में झुलसे मिस्त्री को तत्काल इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया, जहां डाक्टर की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है.

Arshad mistri tractor repairing 2020/अरशद मिस्तरी ट्रैक्टर रिपैरिंग 2020/ -  YouTubeट्रैक्टर ब्लास्ट में दो लोग झुलसे

झुलसे व्यक्तियों में मांझागढ़ थाना क्षेत्र के मधु सरेया गांव निवासी राम कृपाल यादव के बेटा संतोष यादव व सिधवलिया थाना क्षेत्र के कुतलीपुर गांव निवासी जल्लील मियां का बेटा सलीम मियां शामिल है. दरअसल घटना के संदर्भ में बताया जाता हैं की नगर थाना क्षेत्र के थावे रोड स्थित एक इंजियरिंग वार्कशॉप में ट्रैक्टर मिस्त्री संतोष यादव बिगड़ी हुई ट्रैक्टर को खोल कर उसे मरमत कर रहे थे. इसी बीच ट्रैक्टर के पार्ट्स में अचानक ब्लास्ट हो गया.

दो लोग झुलसे, एक की स्थिति गंभीर

ब्लॉस्ट होते ही मौके पर अफरा-तफरी का महौल कायम हो गया. इस दौरान मौके पर मौजूद मिस्त्री संतोष यादव इस हादसे का शिकार होकर बुरी तरह झुलस गए जबकि उसके साथ काम कर रहे सलीम मियां भी इस हादसे में मामूली रूप से झुलस गए हैं. हालांकि सलीम की स्थिति सामान्य बताई जा रही है, जबकि संतोष की स्थिति काफी गंभीर है. पूरे मामले की पुलिस भी जांच में जुट गई है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading