घरेलू वि’वाद में पति ने पत्नी की कर दी ह’त्या, खुद का भी का’ट लिया ग’ला

कैमूर: घरेलू विवाद में पति ने अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी और फिर खुद का भी गला काट लिया. जिसे जख्मी हलात में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है. बताया जा रहा है कि जमीनी विवाद को लेकर उनके घर में कलह हो रही थी. तीन दिन पहले ही इस मामले में पंचायत भी हुई थी. जिससे पति बहुत परेशान था और तंग आकर उसने पहले अपनी पत्नी की हत्या कर दी और फिर खुद का भी गला काट लिया.

घरेलू विवाद में पत्नी-सास की युवक ने हत्या करके किया आत्मसमर्पण - uttar  pradesh kannauj wife mother in law murder accused surrender - AajTakचाकू मारकर पत्नी की कर दी हत्या 

घटना कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र के खरहना गांव की है. जहां पति ने चाकू मारकर अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी और फिर खुद भी जख्मी हालत में घर से बाहर निकला जिसे देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे उपचार के लिए समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरा में भर्ती कराया. जहां से डॉक्टरों ने उसे सदर अस्पताल भभुआ रेफर कर दिया. वहीं, पत्नी के शव को पोस्टमार्डम के लिए भेज दिया गया है. 

पंचायत से तीन दिन पहले ही लौट थे 

घटना के पीछे के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है, लेकिन ग्रामीणों की माने तो घायल पति का एक भाई भी है जो की कोलकाता में रहता है. जमीनी विवाद को लेकर दोनों में कलह हो रही थी. कुछ दिन पहले ही दोनों इस मामले में पंच और सरपंच के पास भी गए थे. बताया जा रहा है कि जमीनी बंटवारे को लेकर तीन दिन पहले ही पंचायत से लौट थे और अब ऐसी घटना को अंजाम दे दिया. घायल पति का नाम धर्मेंद्र शाह और उसकी पत्नी का नाम सुनीता देवी बताया जा रहा है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading