जम्मू और कश्मीर से बड़ी खबर सामने आई है. यहां किश्तवाड़ में सेना का एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया है. घटना की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई है. हादसे में फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली है.
यह हादसा सेना के ALH ध्रुव हेलीकॉप्टर में हुआ है. सेना के अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि सेना का ALH ध्रुव हेलीकॉप्टर जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस हादसे में सेना का एक जवान शहीद हो गया है, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घायल जवानों को नजदीकि अस्पताल में भर्ती कराया गया है.