मुजफ्फरपुर में पेड़ से ल’टका मिला 30 साल के महिला श’व, शि’नाख्त जारी

मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर में बंदरा प्रखंड के पीरापुर गांव में 30 साल की महिला का शव मिला है। उसका शव आम के पेड़ से लटका था। शव मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। इसे देखने के लिए मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई, जिसके बाद मामले की सूचना पियर थाना की पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतारा। घटनास्थल की जांच की। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मेडिकल भेज दिया गया है।

पेड़ से लटकी मिली लाश, हत्या-आत्महत्या में उलझी गुत्थी - Deadbody Found  Hanging From Mango Tree - Amar Ujala Hindi News Liveबता दें कि महिला की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस महिला की पहचान करने की कवायद में जुट गई है। आसपास के ग्रामीणों से भी महिला की पहचान कराने की कोशिश की गई। लेकिन, किसी ने भी मृतका को पहचानने से इनकार कर दिया। वहीं, पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। महिला का शव देखने के बाद लोग घटना को लेकर अलग-अलग तरह की संभावना जता रहे हैं।

स्थानीय पूर्व मुखिया प्रवीण ठाकुर ने बताया, रामशंकर राय के आम के गाछी में शव मिलने की जानकारी पर पियर पुलिस को सूचना दी गई। महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। वहीं, पियर थानाध्यक्ष पंकज यादव ने बताया कि आवश्यक कागजी प्रक्रिया उपरान्त शव को पोस्टमॉर्टम में भेजा गया है। घटना की जांच की जा रही है, जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading