नीतीश-सम्राट में जुबानी जंग, सियासी ल’ड़ाई अब ‘बाप’ पर आई

बिहार: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि उनके पिताजी को राजनीति में कद दिलवाने वाला काम हमने किया है. वहीं, इस पर अब बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने पलटवार करते हुए कहा कि नीतीश कुमार जी नीतीश कुमार जी की जब पैदाइश राजनीति में नहीं हुई थी तब से मेरे पिताजी राजनीति कर रहे हैं. वहीं, उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के खिलाफ में एक कैलेंडर जारी करने की बात कही. जिसमें यह जिक्र होगा कि नीतीश कुमार ने कब कब किस को किस को धोखा दिया है और कब कब किसकी किसके साथ रहे और वहीं नीतीश कुमार कैसे बिहार को लुटवा रहे हैं, इस सब का जिक्र उस कैलेंडर में रहेगा

Politics: सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री पर बोला हमला, कहा - CM ने DGP को पहना  रखी है चुड़ियां | Samrat Chaudhary attacked the Chief Minister said CM has  made the DGP wearउनके पिता कौन लाया पूछ लीजिए- नीतीश कुमार

आपको बता दें कि सम्राट चौधरी पर नीतीश कुमार ने तंज कसते हुए कहा था कि वह पार्टी में था सब कोई जानते हैं. उसके पिता को भी राजनीति में उन्होंने ही लाया. आजकल वह कुछ से कुछ बोल रहे हैं उस पर बहुत ज्यादा ध्यान देने की जरूरत नहीं है. नीतीश कुमार ने कहा बीजेपी के लोग श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई के कामों को भी याद नहीं कर रहे हैं. अटल जी ने कभी हिंदू-मुस्लिम की बात नहीं कही. उनके प्रधानमंत्री काल में रेल दुर्घटना के बाद वह इस्तीफा देना चाहते थे, लेकिन अटल जी नहीं माने बहुत मनाने के बाद उन्होंने उनका इस्तीफा स्वीकार किया था और उसके बाद जब रेल मंत्री बने और उन्होंने जो योजना बनाई यही कारण है कि रेलवे में इतना विकास हुआ है, लेकिन उन कामों को अब कोई याद नहीं रखना चाह रहा है.

सम्राट चौधरी का सीएम पर निशाना

वहीं, आपको बता दें कि हाल ही में सासाराम पहुंचे बिहार बीजेपी के अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधा था. सम्राट चौधरी ने कहा था कि ने कहा कि जिस तरह धनानंद के निरंकुश साम्राज्य को मगध की जनता ने उखाड़ फेंकने का काम किया उसी तरह बिहार की जनता नीतीश कुमार जी की निरंकुश सरकार को बिहार की गद्दी से उखाड़कर फेंकने का काम करेगी. बिहार की जनता नीतीश कुमार जी को 2024 में जीरो पर आउट करने का काम करेगी. नीतीश सरकार साधु और संतों को जेल में रखती है तथा अपराधियों को जेल से मुक्त करने का काम करती है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading