सिंगर पवन सिंह को देखने के लिए बे’काबू हुई भी’ड़, पुलिस ने भां’जी ला’ठियां

भोजपुर: भोजपुरी गायक व अभिनेता पवन सिंह बुधवार को आरा-सासाराम मुख्य मार्ग के लभुआनी गांव में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम में हेलीकॉप्‍टर से पहुंचे। इस दौरान पवन सिंह को देखने और उनके गीत सुनने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।

कप्तान कोहली के साथ टीम इंडिया के खिलाड़ी (एपी फोटो)पवन सिंह ने ‘गंगा जी नहईबो ए मईया…,सुनरी हमार मइया’ जैसे गानों पर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया, लेकिन जैसे ही पवन सिंह वापस जाने के लिए हेलीपैड पर पहुंचे तो उन्‍हें देखने के लिए उनके समर्थक बेकाबू हो गए। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठी भांजनी पड़ी।

लभुआनी में आयोजित कार्यक्रम में भोजपुरी फिल्म अभिनेता पवन सिंह।

लभुआनी गांव में आयोजित श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ सह मां भगवती प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में बुधवार को गायक सह अभिनेता पवन सिंह पहुंचे थे। पवन सिंह को सुनने के लिए दूर-दूर के गांव से लोग कार्यक्रम में पहुंचे। भोजपुरी गायक ने देवी भजन गाकर पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। पवन सिंह ने कार्यक्रम की शुरुआत माता भजन गंगा जी नहईबो ए मईया…. से की। सुनरी हमार मईया….. गाना को भी लोगों ने खूब पसंद किया। बच्चे से लेकर बुजुर्ग और नौजवान सब झूमने लगे। इस दौरान लोगों ने खूब वीडियो भी बनाए। इस बीच पवन सिंह के साथ फोटो खिंचाने के लिए युवाओं को हुजूम उमड़ पड़ा। लोग उनके पीछे-पीछे हेलीपैड तक आ गए। बाद में स्थित को अराजक होता देख पुलिस ने लोगों पर लाठी भांजी, जिसके बाद स्थिति पर काबू पाया जा सका।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading