बिहार: जो बागेश्वर बाबा का वि’रोध करेगा, उसके 32 दांत झ’ड़ जा’एंगे

बिहार में बागेश्वर धाम के आचार्य पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के मई में प्रस्‍तावित कार्यक्रम को लेकर सियासी संग्राम जारी है। एक ओर राजद के कई बड़े-बड़े नेताओं ने बागेश्वर बाबा यानी धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है तो वहीं भाजपा नेता उनका समर्थन कर रहे हैं। इसी बीच, केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने वीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में बड़ा बयान दिया है। उन्‍होंने कहा कि जो भी बागेश्वर बाबा का विरोध करेगा, उसके 32 दांत झड़ जाएंगे।

कप्तान कोहली के साथ टीम इंडिया के खिलाड़ी (एपी फोटो)भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री का समर्थन करते हुए दावा किया कि वह सनातन संस्कृति के बहुत बड़े संरक्षक हैं। उन्होंने बाल्यकाल से ही हनुमान की भक्ति कर देश की दशा और दिशा बदलने का संकल्प लिया। ऐसे संकल्प शख्स के सामने कोई नहीं टिक पाएगा। आंधी की तरह उड़ जाएगा। इसलिए जो लोग कहते हैं कि हम उनको आने नहीं देंगे, उनके 32 दांत टूट जाएंगा। दरअसल, अश्विनी चौबे ने बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर धीरेंद्र शास्त्री पर की गई टिप्पणी पर पलटवार करते हुए यह कहा। चौबे ने कहा कि शिक्षा मंत्री की शिक्षा जीरो है। उन्होंने सारी शिक्षा व्‍यवस्‍थ्‍ज्ञा बर्बाद कर दी है।

शिक्षा मंत्री बोले- बागेश्वर  बाबा पाखंडी

शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने धीरेंद्र शास्त्री पर हमला करते हुए कहा था कि बागेश्वर  बाबा पाखंडी हैं, उनके पास कोई चमत्कार नहीं है। वह धर्म के नाम पर धंधा करते हैं।  बागेश्वर बाबा गंदे काम करने यहां आएंगे तो बिहार में उनको घुसने की इजाजत नहीं मिलेगी। भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी का जिक्र करते हुए कहा कि नफरत फैलाने के आरोप में आडवाणी जेल गए तो और भी लोग जेल जाएंगे। इससे पहले बिहार सरकार में पर्यावरण मंत्री और लालू प्रसाद यादव के पुत्र ने धीरेंद्र कृष्‍ण शास्‍त्री को पटना आने से पहले चेतावनी दी। कहा कि धीरेंद्र शास्त्री यहां आते वक्त ये न भूलें कि बिहार में किसकी सरकार है। अगर हिंदू-मुस्लिम किया तो उनके लिए अच्‍छा नहीं होगा।

कब है पटना में बाबा कार्यक्रम

बता दें कि आचार्य पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की पटना के नौबतपुर में 13 से 17 मई तक कथा होनी है। इस दौरान वे अपना दिव्‍य दरबार भी लगाएंगे। बताया जा रहा है कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा में हजारों का हुजूम उमड़ सकता है। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपने विवादित बयानों के लिए अक्सर सुर्खियों में रहते हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading