पटना में जारी रहेगी बादलों की आंख-मिचौली, 14 शहरों में बिजली चमकने सहित बारिश का अलर्ट

पटना: राजधानी समेत प्रदेश के अधिसंख्य जिलों में गुरुवार को मेघ गर्जन के साथ बारिश हुई। प्रदेश के अररिया जिले के नरपतगंज में सर्वाधिक बारिश 42.0 मिमी दर्ज की गई। इधर, मौसम विभाग ने 24 घंटे के दौरान 14 शहरों में मेघगर्जन और बारिश का अलर्ट जारी किया है।

बिहार में 'आसानी' तूफान को लेकर मौसम विभाग ने 18 जिलों के लिए जारी किया  अलर्ट - BIHAR WOWमौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार एक चक्रवातीय परिसंचरण का क्षेत्र दक्षिण छत्तीसगढ़ व इसके आसपास बना हुआ है। इनके प्रभाव से अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के उत्तरी भागों के 14 शहर अररिया, किशनगंज, सीतामढ़ी, मधुबनी, समस्तीपुर, वैशाली, भागलपुर, कटिहार, मधेपुरा, पूर्णिया, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर जिले में बिजली चमकने, मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।वहीं, प्रदेश के शेष भागों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। पांच दिनों के दौरान प्रदेश के अधिकतम तापमान में सामान्य से दो से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि का पूर्वानुमान है।

प्रदेश के प्रमुख जिलों में दर्ज की गई बारिश

अररिया के नरपतगंज में 42.0 मिमी, सीतामढ़ी के सोनबरसा में 28.0 मिमी, सुपौल में 24.2 मिमी, सुपौल के छतरपुर में 19.2 मिमी, मधुबनी के झंझारपुर में 18.6 मिमी, सुपौल के त्रिवेणीगंज में 14.4 मिमी, गोपालगंज के भोरे में 13.0 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा फारबिसगंज में 10.4 मिमी, सिवान के पचरुखी में 10.4 मिमी, सिवान के महाराजगंज में 10.2 मिमी, अररिया के जोकिहाट में 8.4 मिमी, बांका के शंभूगंज में 6.4 मिमी, मधुबनी के पंडौल में 5.8 मिमी और किशनगंज में 5.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading