धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम को रोकने की किसी की ताकत है तो रोक कर देख ले, गिरिराज सिंह की नीतीश को चुनौती

मुजफ्फरपुर: केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह ने गुरुवार को राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उन्माद फैलाकर हमेशा सत्ता में बने रहना चाहते हैं। केंद्रीय मंत्री ने चुनौती देते हुए कहा कि पटना में धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम को रोकने की किसी की ताकत है तो रोक लगाकर देख ले।

कप्तान कोहली के साथ टीम इंडिया के खिलाड़ी (एपी फोटो)धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम के विरोध को लेकर गिरिराज सिंह ने कहा कि विनाश काले विपरीत बुद्धि। उनका कार्यक्रम होगा। किसी की ताकत है तो रोक लगाकर देख लें। केंद्रीय मंत्री हरिहरनाथ मुक्तिनाथ सांस्कृतिक यात्रा 2023, धर्मसभा सह गंगा आरती के बाद सिकंदरपुर सीढ़ी घाट पर केंद्रीय मंत्री पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गांधी मैदान में हर किसी का धार्मिक कार्यक्रम होता आया है। धीरेंद्र चंद्र शास्त्री का भी होगा। वे कोई पाकिस्तानी इस्लामिक प्रचार करने आ रहे हैं क्या? उन्होंने कहा कि सनातन धर्म को रोकना किसी के बूते की बात नहीं। देश का सनातन जग चुका है।

बजरंग दल इस्लामिक संगठन नहीं, जो कोई रोक लगा देगा

गिरिराज सिंह ने राज्य सरकार को घेरते हुए कहा कि नीतीश कुमार टोपी पहनकर इफ्तार पार्टी में जाते हैं। सनातनी के प्रति साजिश रचते हैं। यह सब जनता के सामने आ गया है। बजरंग दल पर रोक के सवाल पर केंद्रीय मंत्री ने कहा, यह कोई इस्लामिक संगठन है कि कोई रोक लगा देगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं का राज्य सरकार में कार्य नहीं होने दिया जाता है। केंद्र सरकार की ओर से गरीबों के घर दिया गया, लेकिन राज्य सरकार ने लेने से इनकार कर दिया। राज्य में कराई जा रही जाति आधारित गणना को लेकर मुस्लिम तुष्टीकरण की बात कही। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में पूरा देश सनातनी हिंदू बनेगा।

नीतीश की लंका में बजरंग दल लगाएगा आग-विजय सिन्हा

गंगा आरती के बाद बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा भी बिहार सरकार पर हमलावर दिखे। बजरंग दल पर रोक लगाने के कांग्रेस की घोषणा के समर्थन पर उन्होंने कहा कि रावण भी बजरंग बली को लंका में जाने से रोकने की भूल कर बैठा था। फिर क्या हुआ, पूरी लंका जल गई। वही हाल नीतीश कुमार का होने वाला है। उन्होंने कहा कि बजरंग दल पर किसी ने रोक लगाने की भूल की तो उनका भी वही हाल होगा, जैसे रावण की लंका नगरी का हुआ था। नीतीश की लंका में बजरंग दल आग लगाएगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading