पटना : बागेश्वर धाम वाले बाबा पंडित धीरेंद्र शास्त्री से मिलने वालों का जमावड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। बाबा से मिलने वालों के लिए खास से लेकर आम लोगों का जमावड़ा लग रहा है। इसी कड़ी में अब पंडित धर्मेंद्र शास्त्री से मिलने भोजपुरी सिने स्टार पवन सिंह पहुंचे हैं। पवन सिंह होटल पानाश के पीछे वाले रास्ते से सीधा बाबा के पास पहुंचे और उनके पास अपनी अर्जी लगवाई।
दरअसल, बागेश्वर धाम वाले बाबा पंडित धीरेंद्र शास्त्री से मिलने वालों का जमावड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। बाबा से मिलने वालों के लिए खास से लेकर आम लोगों का जमावड़ा लग रहा है। इसी कड़ी में अब पंडित धर्मेंद्र शास्त्री से मिलने भोजपुरी सिने स्टार पवन सिंह पहुंचे हैं। बागेश्वर धाम वाले पंडित धर्मेंद्र शास्त्री का आज बिहार में पांचवा दिन है। आज के दिन बाबा के कार्यक्रम का समापन होगा। इसके बाद बाबा लोगों को प्रसाद बाटेंगे और भभूति भी बाटेंगे। इसके साथ ही रात 9:00 बजे बाबा की फ्लाइट है वो आज रात ही वापस हो जाएंगे।
जानकारी हो कि, पटना के नौबतपुर स्थित तरेत पाली गांव में आयोजित हनुमत कथा का आज पांचवां और आखिरी दिन है। आज के दिन बागेश्वर बाबा पंडित धर्मेंद्र शास्त्री हनुमत कथा का पाठ करेंगे। आज अंतिम दिन होने के कारण अपार जनसमूह उमड़ने की संभावना जताई जा रही है। 13 से 17 मई तक आयोजित होने वाले हनुमत कथा में बिहार के अलावा दूसरे राज्यों के भी लाखों श्रद्धालु पहुंचे हैं। इसके साथ ही बाबा ने नौबतपुर में अपना दिव्य दरबार में भी लगाया और लोगों की समस्या का निपटारा किया। इतना ही नहीं बाबा अपने निवास स्थान पर भी वीआईपी और अन्य लोगों के लिए अलग से देर रात दरबार लगाया। इस दौरान अक्षरा सिंह भी बाबा के सामने अपनी अर्जी लगाई।
वहीं, लोगों की असीम श्रद्धा को देखते हुए बाबा बागेश्वर ने मंच से ऐलान किया था कि वह जल्द ही वापस बिहार आएंगे और फिर से लोगों की पर्ची खोलेंगे। पंडित धर्मेंद्र शास्त्री ने बताया था कि उनका अगला दरबार गया में लगने वाला है। उन्होंने कहा था कि 29 सितंबर को गया में वह दिव्य दरबार लगाएंगे। रात 10 बजे तक शांत हो जाने वाली सड़क लग्जरी गाड़ियों से पटी थी। डिवाइडर से लेकर सड़क पर लोगों की भारी भीड़ जमा थी। होटल के गेट पर तो इतनी भीड़ थी कि वहां पैर रखना मुश्किल था।