बैंकरों के साथ  पुनः रोजगार संवर्धन और उद्यमी विकास को लेकर  प्रभारी डीएम आशुतोष द्विवेदी ने की बैठक 

मुजफ्फरपुर: बैंकरों के साथ एक बार पुनः रोजगार संवर्धन और उद्यमी विकास को लेकर समाहरनालय सभा कक्ष में प्रभारी डीएम आशुतोष द्विवेदी ने बैठक की। जिसमें सरकार को दो महत्वपूर्ण आर्थिक कल्याण कारी सहायता राशि में बैंकों को सक्रिय भूमिका निभाने का निर्देश और अनुरोध किया किया।

पीएमईजीपी और पीएमएफएमई में प्राप्त आवेदकों के आवेदन पर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। स्वीकृत 300 आवेदनों मे से मात्र 200 को अब तक डिस्पर्स किया गया साथ ही शीघ्र कार्रवाई का निर्देश दिया गया। उन्होने कहा की निजी बैंक को इस ऋण प्रदाता के रूप बढ़ चढ़ कर आगे आना चाहिए।

उन्होंने कहा कि बैंक शाखा वार 10 से 15 ऋण आवेदन स्वीकृत किए जाए। अच्छे सिबिल रिपोर्ट वाले उद्यमियों को उनके उद्यमी विकास के लिए पुनः लोन देने की बात कही। जीएम डीआईसी,एलडीएम डीपीआरओ दिनेश कुमार सहित उपस्थित थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading