बिहार में ‘बालिका वधू’: बहन-जीजा ने पांच हजार में किया सौ’दा, दस साल की बच्ची की ना’बालिग से कराई शादी

पूर्णिया: बिहार के पूर्णिया में महज पांच हजार रुपये के लिए दस साल की एक मासूम बच्ची की शादी किशोर से करा दी गई। पुलिस को घटना की सूचना मिलने के बाद चाइल्ड लाइन ने बच्ची को अपने संरक्षण में लिया। वहीं, किशोर और महिला दलाल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

National Girl Child Day: अजमेर की बेटियां दिखा रही हैं बाल विवाह से मुक्ति  की राह! - National Girl Child Day how Ajmer girls boldly facing Child  Marriage problem by educationजानकारी के मुताबिक, जिले के मरंगा थाना क्षेत्र के मरंगा मुर्गी फार्म टोला में बच्ची की बहन, जीजा व अन्य दलालों ने मिलकर दस साल की नाबालिग का सौदा किया। पांच हजार रुपये के लिए परिवार के सदस्यों ने बच्ची की शादी उत्तर प्रदेश के निवासी एक किशोर से करा दी। ग्रामीणों को इस बात की भनक लगी तो उन्होंने 112 नंबर पर डायल कर पूलिस को मामले की सूचना दी, जिसके बाद पूरा मामला खुला। बाल विवाह का मामला देख पुलिस के साथ चाइल्ड लाइन व कैलाश सत्यार्थी फाउंडेशन की टीम सक्रिय भी हो गई। बच्ची को चाइल्ड लाइन द्वारा संरक्षण में लेते हुए बालिका गृह में आवासीत करा दिया गया है।

मामले को लेकर मरंगा थानाध्यक्ष पंकज आनंद ने बताया कि बाल विवाह की सूचना पर पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई की गई है। बाल कल्याण समिति को भी इसकी सूचना दी गई है। बाल कल्याण समिति के दिशा-निर्देश के आलोक में हर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि बच्ची के आधार कार्ड पर उसकी उम्र महज दस साल ही है। दूल्हा भी नाबालिग है। ऐसे में बाल कल्याण समिति के निर्देश का इंतजार कर रहे हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading