पति-पत्नी ने नदी में कू’दकर दी जा’न, 7 दिन पहले बेटी हुई थी, छठी के बाद हुआ ऐसा

मोतिहारी: मोतिहारी में एक दम्पति के घर बेटी ने जन्म लिया और जन्म के सातवें रोज उस दंपति ने पूल से नदी में छलांग लगा कर जान दे दी। घटना चिरैया थाना क्षेत्र के ललबेगियां की है। घटना की सूचना मिलने के बाद परिजन और प्रशासनिक लोग घटना स्थल पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोर की मदद से महिला के शव को बरामद कर लिया गया है जबकि पति के शव की तलाश जारी है। मृतक दंपति की पहचान भेरियाही गांव निवासी शिवनंदन जयसवाल (25) और उनकी पत्नी ललबेगिया निवासी मुस्कान कुमारी (19) के रूप में की गई है।

Bihar :पति-पत्नी ने नदी में कूदकर दी जान, 7 दिन पहले बेटी हुई थी, छठी के बाद हुआ ऐसा - Bihar: Husband And Wife Died By Jumping Into The River, A Daughter

छह दिन पहले बेटी को दिया जन्म
घटना के संबंध में परिजनों का कहना है कि शिवनंदन जयसवाल और मुस्कान की शादी डेढ़ वर्ष पहले हुई थी। शिवनंदन नेपाल में रह कर मजदूरी करता था। मुस्कान गर्भवती होने के कारण करीब डेढ़ महीने से अपने मायके ललबेगिया आई थी। इस दौरान एक सप्ताह पहले उसने एक बेटी को जन्म दिया। दो रोज पहले बड़े ही धूमधाम से बेटी का छठी मनाया गया।

मेंहदी कार्यक्रम में जाने के बहाने निकले थे घर से
छठी के बाद पति पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था जिस वजह से दो दिन से पति और पत्नी दोनों खाना नहीं खा रहे थे। बीती रात दोनों करीब 10 बजे घर से यह कह कर निकले कि पड़ोस में मेंहदी कार्यक्रम में जा रहे है। काफी देर घर वापस नहीं लौटने पर लोगों ने दोनों की खोजबीन शुरू कर दी। इस दौरान करीब 12 बजे रात में परिजनों को यह जानकारी मिली कि दोनों ने ललबेगिया पूल पर से नदी में कूद कर जान दे दिया है।

परिजनों में मचा हाहाकार
पूल से कूदने की जानकारी मिलने के बाद घर में हाहाकार मच गया। परिजनों ने घटना की सूचना मिलते ही परिजनों ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। आनफानन में परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और स्थानीय लोगों ने दोनों के शव की तलाश शुरू कर दी।

तलाश में जुटे SDRF और स्थानीय गोताखोर
घटनास्थल पर प्रशासन के पहुंचते ही स्थानीय गोताखोर और एसडीआरएफ की टीम शव खोजने में जुट गई। सुबह में फिर शव की तलाश शुरू की गई। इस दौरान मुस्कान के शव को बरामद कर लिया गया जबकि शिवनंदन की तलाश अभी भी जारी है।

आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं
मृतक के शाला का कहना है कि जीजाजी नेपाल में रह कर मजदूरी करते थे। भगिनी के  जन्म के एक दिन बाद यहां आए थे। सब कुछ ठीक था, अचानक कैसे दोनो ने यह घटना कर दिया यह समझ में नहीं आ रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading