बच्चे पर अधेड़ ने च’लायी ईं’ट, मां बचाने आयी तो धा’रदार ह’थियार से किया ह’मला….

पटना: बिहार की राजधानी पटना में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के सहकारिता विभाग के पास से वट सावित्री पूजा करने आये दंपती के बच्चे पर अचानक एक अधेड़ ने ईंट चला दी, जिससे बच्चे को चोट लग गयी. घायल बच्चे को रोता देख कर जब मां बचाने आयी, तो उसने एक धारदार हथियार उनके पेट में घोंपने का प्रयास किया. इस दौरान मौके पर पूजा कर रही अन्य महिलाएं दहशत में आ गयीं. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने उस शख्स को पकड़ लिया और पिटाई शुरू कर दी. लोगों ने लात-घूसे और लाठी-डंडे से उसे मारते हुए कोतवाली थाना ले जा रहे थे कि इसी दौरान पुलिस को मॉब लिचिंग होने की सूचना मिली.

कोतवाली थानेदार संजीत कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और उस शख्स को पकड़ लिया. आक्रोशित लोगों को पुलिस ने समझा-बुझाकर शांत कराया. भीड़ जब शख्स को पीटते हुए थाना ले जाने लगी, तो वह कई लोगों को दांत से काटने लगा. इससे लोग डर गये. इसके बाद पब्लिक डंडे से पैर-हाथ और पीठ मारकर घायल कर दिया. लोगों ने बताया कि वह काफी देर से मंदिर के पास खड़ा था. एक बच्चा जैसे ही बाहर आया कि हाथ में पहले से लिया हुआ ईंट का बड़ा टुकड़ा बच्चे पर चला दिया. हालांकि, बच्चा को हल्की चोट आयी.

कोतवाली थानेदार संजीत कुमार ने बताया कि पकड़ाया शख्स अधेड़ उम्र का है और विक्षिप्त है. फिलहाल इस घटना की शिकायत किसी ने नहीं की है. पकड़ाया शख्स लोदीपुर के चीना कोठी का रहने वाला है और वह विक्षिप्त होने की वजह से कई बार इस तरह की घटना को अंजाम दे चुका है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading