बक्सर: टोल प्लाजा की डिवाइडर से ट’कराई सवारी बस, न’शे की हा’लत में था ड्राइवर

बक्सर: राष्ट्रीय राजमार्ग-922 पर दलसागर में बने टोल प्लाजा के डिवाइडर में सवारी बस ने जोरदार टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में बस के चालक समेत तकरीबन आधा दर्जन यात्री घायल हो गए हैं. बस आरा से बक्सर की तरफ आ रही थी. इसी बीच दलसागर के समीप बने टोल प्लाजा के डिवाइडर में सीधी टक्कर मार दी, जिससे बस का इंजन ऑयल चेंबर फट गया और बस चालक शीशा तोड़ते हुए बस से बाहर आकर गिरा. आनन-फानन में टोल प्लाजा कर्मियो ने सभी घायलों को एनएचएआई के एंबुलेंस सेवा 1033 के माध्यम से अस्पताल भेजा.

डिवाइडर से टकराई सवारी बस: घटना के संदर्भ में जानकारी देते हुए टोल प्लाजा कर्मी मनोज सिंह ने बताया कि आरा से बक्सर की तरफ वीरेंद्र बस सर्विस की सवारी बस संख्या बीआर 03PA0759 आ रही थी जिसने टोल प्लाजा के डिवाइडर में सीधे टक्कर मार दी. इस टक्कर में साफ तौर पर चालक की गलती देखी जा रही है.

गौरतलब है कि 2 दिन पहले ही टोल प्लाजा की शुरुआत की गई है. स्थानीय लोगों की मानें तो टोल प्लाजा पर वसूली के लिए बनाए गए डिवाइडर और निकलने के रास्तों की नियमावली के बारे में इलाके के वाहन चालकों को समझ में नहीं आ रहा है. वह पहले की तरह सड़क पर वाहनों को सरपट निकालने की कोशिश कर रहे हैं, जिसके कारण इस तरह की दुर्घटना हो जा रही है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.