अररिया में मिड डे मील में मिला सांप, 100 से अधिक बच्चों ने खाया खाना; स्कूल में परिजनों का हंगामा

अररिया: बिहार के अररिया जिले में बच्चों के मध्याह्न भोजन में सांप मिलने के बाद हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि 100 से अधिक बच्चे खाना खा चुके थे। मामला जोगबनी नगर परिषद के अमौना माध्यमिक विद्यालय का है। मिड डे मील में सांप मिलने की जानकारी मिलते ही स्कूल में हंगामा मच गया। सैंकड़ों की संख्या में बच्चों के परिजन स्कूल पहुंच गए। आनन-फानन में सभी बच्चों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल फोरबिशगंज में भर्ती कराया गया है।

Bihar News: अररिया में मिड डे मील में मिला सांप, 100 से अधिक बच्चों ने खाया खाना; स्कूल में परिजनों का हंगामास्कूल में जुटी लोगों की भीड़

बताया जा रहा है कि एनजीओ के द्वारा स्कूल के बच्चों को खाना परोसा गया था। घटनास्थल पर एसडीओ और डीएसपी आ चुके हैं। वहीं, लोगों की काफी भीड़ जुट गई है। बच्चों के खाने में स्कूल प्रबंधन पर घोर लापरवाही से परिजनों में आक्रोश है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.