कटिहार: घास काटने गई थी, अकेला पाकर युवक ने किया रे’प

कटिहार: कटिहार के आजमनगर थाना सालमारी ओपी क्षेत्र स्थित बहरखाल गांव से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां खेत में घास काटने गई एक 14 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ गांव के एक शख्स ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. दुष्कर्म के पश्चात शख्स ने नाबालिग को घर में किसी से बताने के लिए मना किया और कहा कि अगर किसी को कुछ बताती है तो तुझे जान से मार दिया जाएगा. वहीं, 2 दिन के बाद डरी सहमी नाबालिग लड़की की दर्द और पीड़ा शुरू हुई तो इस मामले की जानकारी परिजनों के द्वारा बजरंग दल के सदस्यों को मिली. जानकारी मिलते ही बजरंग दल के सदस्य पीड़िता से मिलकर सालमारी ओपी में मामला दर्ज कराया गया. जहां पुलिस के द्वारा पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया.

rapedघास काटने गई नाबालिग के साथ दुष्कर्म

वहीं, इस पूरे मामले का खुलासा करते हुए नाबालिग पीड़िता ने बताया कि वह अपने दो सहेलियों के साथ मंगलवार को घास काटने खेत गई थी. जहां उनके दोनों सहेली को प्यास लगी और वह पानी पीने के लिए उसे अकेला छोड़ वहां से चली गई. इसी दौरान गांव के ही ओबैद आलम वहां पहुंचा और नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. घटना को अंजाम देने के बाद पीड़िता को आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी. आरोपी की बात को सुनकर पीड़िता काफी डर गई और घर में किसी को नहीं बताया.

अकेला पाकर युवक ने नाबालिग को बनाया शिकार

दुष्कर्म के बाद पीड़िता की हालत काफी गंभीर थी और उन्हें चलने फिरने में तकलीफ हो रही थी. जिसे देख उसकी चाची ने पूछा कि तुम्हें क्या हुआ. जिस पर पीड़िता ने रोते-रोते सारा मामला चाची को बताया. इसके बाद परिजन ने सालमारी ओपी में शिकायत भी दर्ज करवाया. इस मामले की जानकारी बजरंग दल के सदस्यों को दी गई, जहां बजरंग दल के सदस्यों के द्वारा मामला दर्ज कराकर नाबालिग पीड़िता का मेडिकल जांच कराया गया. वहीं, बजरंग दल के सदस्यों ने कहा कि ऐसे आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देनी चाहिए, ताकि ऐसे घृणित काम ना कर सके. वहीं, मामला दर्ज होने के बाद आरोपी ओबैद आलम को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.