बिहार छात्र संघ द्वारा पेंडिंग रिजल्ट को लेकर विश्वविद्यालय में विरोध प्रदर्शन

मुजफ्फरपुर: आज बिहार छात्र संघ के द्वारा पेंडिंग रिजल्ट को लेकर विश्वविद्यालय में विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के बाद बिहार छात्र संघ प्रदेश अध्यक्ष (उत्तर) करण सिंह जी के अध्यक्षता में विश्वविद्यालय परीक्षा नियंत्रक एवं प्रो वीसी से छात्रों की समस्या के समाधान के लिए वार्तालाप किया गया। हमारी 2 सूत्री मांगे थी, जिसमें पेंडिंग रिजल्ट को 48 घंटा के अंदर सुधार किया जाए एवं 4 वर्षीय b.ed परीक्षा परिणाम जारी किया जाए।

स्नातक सत्र 2019-22 के पार्ट थर्ड के परीक्षा परिणाम में हजारों छात्र-छात्राओं का रिजल्ट पेंडिंग कर दिया गया है एवं इसका समाधान नहीं किया जा रहा है इसको लेकर छात्र काफी आक्रोशित थे। एवं 4 वर्षीय बीएड कोर्स में केवल 1600 छात्र है फिर भी परीक्षा होने के दो महीना बाद भी परीक्षा परिणाम जारी नहीं किया गया है, जबकि सत्र पहले से ही 1 वर्ष से भी अधिक विलंब चल रही है।

बिहार छात्र संघ प्रदेश अध्यक्ष (उत्तर) करण सिंह जी ने कहा कि प्रत्येक वर्ष के परीक्षा परिणाम में हजारों-हजार की संख्या में छात्रों का रिजल्ट पेंडिंग कर दिया जाता है, जिसका उद्देश्य होता है बिचौलिए एवं दलालों की मदद से पैसा कमाना,
विश्वविद्यालय प्रशासन को इस पर ठोस कदम उठाते हुए रोक लगाना होगा एवं 48 घंटा के अंदर सभी छात्रों का रिजल्ट क्लियर करना होगा अन्यथा बिहार छात्र संघ विश्वविद्यालयएक परिसर में विशाल छात्र आक्रोश आंदोलन करेगी।
अगर परीक्षा नियंत्रक से परीक्षा विभाग नहीं समझ रहा है तो अपना इस्तीफा दें। मौके पर ओम पांडेे, मो० ईकरम, अमित चौधरी, ओमप्रकाश एवं अनेकों छात्र मौजूद थे।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.