जम्मू में हा’दसा, बिहार में मा’तम: 10 लोगों की मौ’त, 70 लोगों को लेकर मुंडन कराने जा रहा था परिवार

बिहार: जम्मू में मंगलवार की सुबह अमृतसर से कटरा जा रही यात्रियों से भरी बस 50 फीट गहरे खाई में गिर गई। इस बस में बिहार के करीब 70 लोग सवार थे। हादसे में 10 लोगों के मरने की सूचना है। बताया जा रहा है कि ओवरलोडिंग के कारण हादसा हुआ है।

जम्मू में हादसा, बिहार में मातम: 10 लोगों की मौत, रिजर्व बस से 70 लोगों को लेकर मुंडन कराने जा रहा था परिवारजानकारी के अनुसार, बिहार के लखीसराय शहर से सटे बालूपर गांव से मुकेश शर्मा के बच्चों का वैष्णो देवी में मुंडन संस्कार होना था। मुकेश शर्मा अपने परिवार सहित 40 सगे-संबंधियों के साथ 24 मई को अकालतख्त एक्सप्रेस ट्रेन से अमृतसर के लिए रवाना हुए थे।

अमृतसर में मुकेश के पिता रामवृक्ष शर्मा कई वर्षों से रह रहे हैं। अमृतसर से कुल 70 लोग बस रिजर्व कर 29 मई की रात को कटरा के लिए रवाना हुए। बस में कई बच्चे और महिलाएं भी मौजूद थीं। इसी दौरान जम्मू में जाकर बस खाई में गिर गई। इसमें अभी तक दर्जन भर लोगों की मौत होने की जानकारी मिल रही है।
जम्मू एसएसपी चंदन कोहली ने बताया कि बस में सीमा से अधिक यात्री सवार थे। श्रद्धालुओं से खचाखच भरी बस जम्मू के झज्जर कोटली इलाके में एक पुल से 50 फीट गरे खाई में गिर गई। बस खाई में गिरते ही चीख-पुकार मच गई।
मौके पर रेस्क्यू के लिए स्थानीय थाना की पुलिस के अलावा सीआरपीएफ, एसडीआरएफ समेत पहुंची और श्रद्धालुओं को बस से निकालना शुरू किया। एसएसपी ने बताया कि  रेस्क्यू ऑपरेशन लगभग पूरा हो चुका है।सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.